Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

महात्मा गांधी से जीत गया शराबखाना

इस देश में गांधी ज्यादा जरूरी हैं या शराबखाना? यह सवाल आपको अटपटा लगेगा पर आंध्र प्रदेश में एक जिला प्रशासन को इसका जवाब ढूंढने में ज्यादा वक्त नहीं लगा. जवाब आपको शर्मसार कर सकता है.
जो व्यक्ति पूरी जीवन शराबबंदी के लिए लड़ता रहा, वह शराब के एक बार के आगे हार गया. आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक शराब बार के चलते महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटा दिया गया. यह प्रतिमा यहां 23 साल से लगी थी. कुछ दिनों पहले ही इसके पास एक बार खुल गया था. दोनों के पास-पास होने पर शहर के लोगों ने आपत्ति जताई थी.
लोगों का कहना था कि महात्मा गांधी की मूर्ति के पास बार नहीं हो सकता. यह मामला जब प्रशासन के पास पहुंचा तो उन्होंने हैरान करने वाला फैसला लिया. उन्होंने बार को हटाने के बजाय गांधी की मूर्ति को ही हटाने का आदेश दे दिया. नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मूर्ति को हटाकर शहर के दूसरे हिस्से में लगाया जाएगा. हालांकि बार के सौ मीटर के दायरे में ही एक मंदिर और मस्जिद भी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...