Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

गोवध की आशंका के कारण दादरी के बाद अब मैनपुरी में तनाव

मैनपुरी:  उत्तर-प्रदेश में दादरी के बाद अब मैनपुरी में गौवध की आशंका के कारण तनाव का माहौल है। मैनपुरी जिले के करहल में शुक्रवार को गोवध की आशंका के कारण उपद्रव भड़क गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों की आक्रोशित भीड़ ने दो युवकों को गोवध की आशंका के कारण पीट-पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी आक्रोशित भीड़ ने दो बार हमला बोला और जमकर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा के बाद वहां तनावपूर्ण शांति है। बाजार बंद हैं और लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद से वे लोग दहशत में हैं। पूरे इलाके में फोर्स तैनात है।

पुलिस और प्रशासन के वाहनों में तोड़फोड़ के साथ तीन वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया। पांच घंटे तक तांडव के दौरान पुलिस ने फायरिंग की तो भीड़ ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। आखिर मौके पर पहुंचीं डीआइजी और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति काबू में की। पुलिस ने इस मामले में 25 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया। खबर है कि करहल कस्बा निवासी रवींद्र की गाय की खाल उतारते सुबह आठ बजे गांव मुहम्मदपुर मार्ग स्थित रजवाहा पर कुछ लोगों को देखा। जिससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और दो गोकशों लल्ला पुत्र रफीक और शफीक पुत्र हबीब को दबोच लिया। उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उनके तीन साथी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को किसी तरह छुड़ाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया। इससे भीड़ और आक्रोशित हो उठी। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
    इस बीच करहल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दौड़ा दिया। पुलिस की दो जीप और एक बाइक कब्जा कर सूखी नहर में फेंककर आग के हवाले कर दी। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक एसएस सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो फिर भीड़ ने पथराव किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की तो लोगों ने भी गोलियां चलाईं। गाय का शव कब्जे में कर लोगों ने किशनी चौराहे पर जाम लगा दिया। एक मिस्त्री की दुकान के साथ-साथ सब्जी मंडी में कई अन्य बंद दुकानों में आग लगा दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...