हिंदी फिल्मों के पुराने जमाने के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती रविवार की सुबह बीमार हो गए. उन्हें बुखार के साथ साथ उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. इसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के कांदिवली स्थित एक अस्पताल ले जाया गया. मिथुन साढ़े चार बजे सुबह अस्पताल पहुंचे और एक घंटे तक डाक्टरों की निगरानी में रहे. सुबह 6 बजे उन्हें दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. हालांकि मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का कहना है कि पापा को अस्पताल में दाखिल नहीं किया गया था, सिर्फ एक रुटीन चेकअप के लिए ले जाया गया था. वे पूरी तरह से फिट और फाइन हैं और घर वापस भी आ गए हैं.


