Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

दिल्ली सरकार से अब ए.सी.बी. लेने की तैयारी? सिसोदिया भड़के

नई दिल्ली दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग के बीच जारी सियासी खींचतान के और तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जंग भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ऐंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) की कमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ले सकते हैं।एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नजीब जंग इस सिलसिले में ऑर्डर जारी कर सकते हैं। इससे पहले केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया था कि पुलिस और पब्लिक ऑर्डर के मामलों में एलजी के अधिकार सर्वोपरि हैं।उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इन रिपोर्ट्स पर भड़कते हुए कहा, ‘बेहतर यही होगा कि एलजी चुनाव लड़ लें।

अगर उनको एसीबी चलाने का, डिपार्टमेंट चलाने का इतना ही शौक है, तो चुनाव लड़ें और दिल्लीकामुख्यमंत्रीबनें।’गुरुवार को जारी की गई एक अधिसूचना में कहा गया था, ‘अधिकारियों की नियुक्ति, तबादले और सेवा से हटाने के अधिकार कभी भी मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री की सलाह लेना लेफ्टिनेंट गवर्नर के विवेक पर निर्भर करता है।’ आम आदमी पार्टी ने इस अधिसूचना को अंसवैधानिक करार दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...