Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

मप्र में पत्रकार सुरक्षा विधेयक पर विचार

मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक विधेयक तैयार करने पर विचार कर रही है और इस सिलसिले में सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।  प्रदेश के नवनियुक्त जनसंपर्क आयुक्त अनुपम राजन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘कुछ गंभीर घटनाओं के सामने आने के बाद प्रदेश सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पत्रकार सुरक्षा विधेयक की मांग भी उठी है और इस विषय में विचार किया जा रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘हमने पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे (प्रस्तावित) पत्रकार सुरक्षा विधेयक के मसौदे में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं के बारे में अपने सुझाव दें। हमें उम्मीद है कि इस विषय में कुछ सकारात्मक परिणाम निकलेगा।’

राजन ने बताया कि पत्रकार जगत से मांग उठी है कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को अधिमान्यता देने के नियमों को शिथिल किया जाए। कुछ पत्रकारों ने यह सुझाव भी दिया है कि पत्रकारों को सरकारी अधिमान्यता प्रदान करने के लिए संभागीय मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जाएं। जनसम्पर्क आयुक्त ने भरोसा दिलाया, ‘पत्रकारों की अधिमान्यता के मामले में हालात की समीक्षा करके सार्थक निर्णय लिए जाएंगे।’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...