Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भारत का मुसलमान देश भक्त हैः राजनाथ

लखनऊ। आतंकवाद को किसी खास धर्म से जोड़े जाने की बात से इन्कार करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का मुसलमान देशभक्त है। उसने हमेशा आतंक का विरोध कर इसे हतोत्साहित किया है। रविवार को लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की दोहरी नीति पर कहा कि उसे लड़ाई में पूरा साथ देना चाहिए। क्योंकि वह खुद इससे बुरी तरह पीड़ित है।राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय मुस्लिमों को चरमपंथी समूह आईएसआईएस कभी प्रभावित नहीं कर सकेगा।

आतंकवाद किसी खास धर्म से ताल्लुक नहीं रखता। देश के रक्षामंत्री के बयान पर पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया के जवाब में राजनाथ ने कहा कि यह भारत नहीं, बल्कि पूरा विश्व जानता है कि आतंकवाद को कौन बढ़ावा दे रहा है? अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ खुलकर साथ देना चाहिए।
कंवेंशन सेंटर में भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ सम्मेलन के दूसरे सत्र में पहुंचे गृहमंत्री ने डॉक्टरों को मानवता का भी पाठ पढ़ाया। कहा, चिकित्सक के प्रति लोगों का अधिक विश्वास है और भाजपा अपनी विचारधारा को जनता के बीच ले जाने के लिए चिकित्सकों को जोड़ रही है।उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 11 सालों में यह पहला वर्ष था, जब केंद्र सरकार पर किसी तरह के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा भारत ही नहीं, विश्व में पैनी नजरों से हो रही है। आने वाले 15 सालों में देश फिर विश्वगुरु बन सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...