Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भारतीय आईटी कंपनियां टॉप 10 सबसे घटिया सैलरी देने वाले देशों में शामिल

दुनिया में सबसे कम सैलरी देने वाले टॉप 10 देशों भारतीय आईटी कंपनियां भी शामिल हो गई हैं। एक सर्वे के अनुसार भारत में काम करने वाले एक मिड लेवल के आईटी मैनेजर को एवरेज 41 हजार डॉलर सैलरी मिलती है, वहीं विदेशों में इस काम के लिए चार गुना सैलरी दी जाती है। यह सर्वे रिक्रूटमेंट प्लेटफॉर्म, माई हायरिंग क्लब डॉट कॉम द्वारा 2015 की विश्वस्तर पर आईटी सेक्टर्स में मिलने वाली सैलरी पर किया गया है।

                                        इस सर्वे में पिछले साल सबसे घटिया सैलरी देने वालों में भारत नंबर 7 पर रहा। इस लिस्ट में बुल्गारिया 25680 डॉलर के साथ टॉप पर है, वहीं वियतनाम (30983 डॉलर) और थाईलैंड (34423 डॉलर) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। माईहायरिंगक्लब डॉट कॉम के CEO राजेश कुमार ने बताया कि नॉर्थ अमेरिका और वेस्टर्न यूरोप में आउट सोर्सिंग और आउट शोरिंग की वजह से दुनियाभर में सैलरी पर असर पड़ा है। इस सर्वे में सामने आया है कि दुनिया में IT प्रोफेशनल्स को सबसे अधिक सैलरी देने वाला देश स्विटजरलैंड लिस्ट में टॉप पर है जो सालाना लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए सैलरी देता है। सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले देशों में दूसरे नंबर पर बेल्जियम है जो सालाना लगभग 1 करोड़ रुपए सैलरी देता है। सर्वे में सामने आया है कि भले ही भारत अपने कम कीमत पर काम करवाने की वजह से सबसे लोकप्रिय आउटसोर्सिंग देश बन गया हो, लेकिन भविष्य में बड़े बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। माईहायरिंगक्लब डॉट कॉम द्वारा किए गए इस सर्वे में 40 देशों की 9413 कंपनियों के उन आईटी कर्मचारियों को शामिल किया गया जो अपने करियर के मध्य पड़ाव में हैं। यह सर्वे 1 अगस्त से 31 अगस्त 2015 के बीच किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...