Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मोदी को गिरफ्तार करो, पाओ एक अरब का इनाम : पाकिस्तानी सांसद

इस्लामाबाद : हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सलाउद्दीन के समर्थक एक पाकिस्तानी सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी की गिरफ्तार करने वाले को 1 अरब रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख सिराज उल हक ने अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए सोमवार को यह एलान किया. हक पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन का सदस्य है.

हक ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि वह सलाउद्दीन को गिरफ्तार नहीं कर सकते. हम तुम्हारे दांत तोड़ देंगे। तुम कहते हो कि सलाउद्दीन को जो गिरफ्तार करेगा, उसको 50 करोड़ दोगे. लेकिन मैं कहता हूं जो मोदी को गिरफ्तार करेगा, हम उसे एक अरब रुपए देंगे. सलाउद्दीन आतंकवादी संगठन हिज्ब उल मुजाहिदीन का सरगना है.

सिराज उल हक के विवादित बयान का पाकिस्तान में ही विरोध शुरू हो गया है. पत्रकार मेहर तरार ने ट्वीट कर उन्हें नसीहत दी है कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने मुल्क में अस्पताल व बच्चों के लिए स्कूल खोलने के लिए करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...