Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

भारत में लगातार गिर रहा है निर्यात

नई दिल्ली: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के निर्यात में लगातार नौंवें महीने कमी आई है। अगस्त में निर्यात 20.66 फीसदी तक यानी 21.26 अमरीकी डॉलर तक गिर गया है। इससे व्यापार घाटा और बढ़ गया है। देश के निर्यात में आई इस इस कमी का बड़ा कारण वैश्विक मंदी और दुनिया भर में घटती उत्पाद कीमतों को माना जा रहा है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में सोने के बढ़े आयात के कारण आयात में भी 9.95 फीसदी की गिरावट आई है। इससे व्यापार घाटा 12.47 अरब अमरीकी डॉलर तक बढ़ गया है।

    बहरहाल, जुलाई की तुलना में अगस्त में व्यापार घाटा थोड़ा कम हुआ है। जुलाई में व्यापार घाटा 12.81 अरब अमरीकी डॉलर था। पिछले साल अगस्त में ये आंकड़ा 10.66 अरब अमरीकी डॉलर था। निर्यात में जिन क्षेत्रों में गिरावट देखी गई उनमें पैट्रोलियम उत्पाद (47.88 फीसदी), इंजीनियरिंग (29 फीसदी), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (12.78 फीसदी) और कालीन (22 फीसदी) है। निर्यातकों ने लगातार गिरावट पर चिंता ज़ाहिर की है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइज़ेशन के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा है कि सरकार को इस गिरावट को रोकने के लिए तत्काल ब्याज़ अनुदान स्कीम जैसे कुछ कदम उठाने चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...