Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

केजरीवाल के बाद बीजेपी सांसदों के निशाने पर एलजी

नई दिल्ली: दिल्ली में अधिकारों की लड़ाई को लेकर उपराज्यपाल  नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच अक्सर ठनी ही रहती है। आम आदमी पार्टी एलजी पर कई बार केंद्र के इशारों पर काम करने के आरोप लगा चुकी है। लेकिन यह पहली बार है जब दिल्ली के एलजी के खिलाफ दिल्ली के ही बीजेपी सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा है, ‘एलजी नजीब जंग खुद को सुपरकिंग समझते हैं और मेरी बात नहीं सुनते। उन्हें दिल्ली के उप राज्यपाल पद से हटा दिया जाना चाहिए।’

उदित के मुताबिक वह जब भी एलजी से बात करने की कोशिश करते हैं तो 3-4 दिन तक बात ही नहीं होती, मैंने एक बार कहा कि भाई आप अपना मोबाइल नंबर दे दो तो मोबाइल नंबर भी शेयर नहीं करते हैं।’ एलजी से बात होने में 3-4 दिन का समय लगने की बात पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी ने भी कही है। उदित राज ने कहा कि वह एलजी के खिलाफ विशेषाधिकार समिति में शिकायत करेंगे कि उन्हें तुरंत हटाया जाए। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने कंझावाला के डीएम के दफ्तर में हुई मारपीट मामले में अपने पीएस की गिरफ्तारी को लेकर एलजी नजीब जंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है, ‘कंझावला में हुए इस मामले को सुलझाया जा सकता था,  इसके पीछे कोई साजिश है।’ राज कहते हैं, ‘मैंने डीएम को 11 लेटर लिखे थे, लेकिन उन्होंने किसी का भी जवाब नहीं दिया।’ राज ने इस मामले में सही तरीके से जांच न होने का आरोप लगाते डीएम को भी हटाने की मांग की है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी ने भी एलजी से बातचीत होने में दिक्कत होने की बात मानी है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी ऐसा कई बार हो चुका है कि उनसे 4 बार बात करने की कोशिश करो तब 1 बार बात हो पाती है। कभी-कभी तो 4 दिन बाद बात हो पाती है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसके पीछे यह भी वजह हो सकती है कि एलजी ज्यादा व्यस्त हों।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...