Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

पीटर और इंद्राणी यानि मीडिया इंडस्ट्री के बंटी और बबली!

मुंबई के हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड पर शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने अपनी चुप्पी तोड़ी. मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी की कंपनी इंक्स मीडिया में बतौर सीईओ काम कर चुके सांघवी ने दोनों के बारे कई खुलासे किए. ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सांघवी ने कहा कि इंद्राणी मुखर्जी हर हाल में मीडिया दिग्गज बनना चाहती थीं . इंद्राणी और पीटर मुखर्जी की छवि के सवाल पर सांघवी ने कहा, ‘मीडिया इंडस्ट्री में दोनों को बंटी और बबली कहा जाता था.’

मुंबई के हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड पर शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने अपनी चुप्पी तोड़ी. मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति पीटर मुखर्जी की कंपनी इंक्स मीडिया में बतौर सीईओ काम कर चुके सांघवी ने दोनों के बारे कई खुलासे किए. ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सांघवी ने कहा कि इंद्राणी मुखर्जी हर हाल में मीडिया दिग्गज बनना चाहती थीं . इंद्राणी और पीटर मुखर्जी की छवि के सवाल पर सांघवी ने कहा, ‘मीडिया इंडस्ट्री में दोनों को बंटी और बबली कहा जाता था.’

वीर सांघवी ने कहा कि मुखर्जी दंपति से उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे. उन्होने बताया, ‘पीटर ने इंद्राणी को इंक्स मीडिया के चेयरमैन की कुर्सी दे दी. इसके बाद उन्हें इंटरटेनमेंट चैनल का प्रोग्रामिंग हेड बनाया गया. मुझे लोगों ने बताया कि चैनल के खर्चे बढ़ते जा रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे न्यूज चैनल की तकनीकि जानकारी नहीं है. उन खर्चों के बारे में मैं आश्वस्त भी नहीं था. लेकिन मुझे घबराहट होने लगी थी.’ वीर सांघवी ने बताया कि इंद्राणी और पीटर प्रमोटरों के सामने न्यूज एक्स की टीआरपी से जुड़े गलत आंकड़े पेश करते थे.

वीर सांघवी ने कहा कि एक बार खुद इंद्राणी ने उन्हें अपने परिवार और निजी जिंदगी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, ‘इंद्राणी ने बताया कि वो असम के एक अमीर घराने से थीं. उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया जिसके बाद उनकी मां ने देवर से दूसरी शादी कर ली.’ सांघवी ने कहा, ‘इंद्राणी के सौतेले पिता ने बचपन में उनके साथ छेड़खानी की थी. जब उन्होंने यह बात मां को बताई तो उन्होंने कुछ नहीं किया. इसी वजह से इंद्राणी ने घर छोड़ दिया और कोलकाता शिफ्ट हो गईं.’ शीना के बारे में बताते हुए वीर सांघवी ने कहा, ‘मुखर्जी अक्सर पार्टी में शीना को साथ लेकर आते थे. वो लोगों को यह बताते थे कि शीना इंद्राणी की सौतेली बहन है.’ उन्होंने कहा, ‘इंद्राणी अजीबोगरीब कहानियां बनाती थीं.’

वीर सांघवी पीटर मुखर्जी और इंद्राणी की कंपनी में काम कर चुके हैं। उन्होंने इंद्राणी और पीटर को काफी अच्छी तरह से जानने का दावा किया है। वो जो खुलासा कर रहे हैं उससे इंद्राणी की जिंदगी का एक और पहलू सामने आता है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया है कि इंद्राणी असम के काफी संपन्न परिवार से आती हैं। उसने मुझे बताया कि उसके पिता उसकी मां को छोड़ गए थे। बाद में इंद्राणी की मां ने अपने देवर से शादी कर ली। वीर सांघवी के मुताबिक इंद्राणी ने उन्हें बताया कि उसके सौतेले पिता उसका शोषण करते थे, लेकिन इंद्राणी की मां ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। वीर सांघवी के मुताबिक अपने सौतेले पिता के शोषण की वजह से उसे अपना घर छोड़कर कोलकाता जाना पड़ा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...