Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पीएम मोदी की हत्या की धमकी, मथुरा एसएसपी को मिले दो संदेश

मथुरा : राजग सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 25 मई को मथुरा में आयोजित होने वाली भाजपा की जनकल्याण रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की धमकी संबंधित मैसेज व्हाट्सएप्प से मिला है। इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप्प के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह को 20 मई को सुबह 10.41 तथा शाम 5.45 पर हिन्दी में कंपोज किए गए दो धमकी भरे मैसेज मिले हैं। इसकी पुष्टि करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि इन मैसेज की जांच की जा रही है कि ये कहां से आए हैं और किसने भेजे हैं।

इसके बाद मथुरा पुलिस के साथ ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा और सभा की तैयारियों में लगी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और उन्होंने भी अपने-अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियां तथा सेना की गुप्तचर इकाई भी फोन संदेश की गंभीरता परखने में लगी हुई हैं।पुलिस के अनुसार, जिस फोन से एसएमएस किया गया है उसको सर्विलांस पर लगा दिया गया है तथा उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही धमकी देने वाले तक पहुंच जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...