Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

माकपा: पीएम को नहीं है, देश की वित्तीय व्यवस्था की जानकारी

नई दिल्ली: माकपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के लिए ताना मारा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह देश की अर्थव्यवस्था को 80 खरब डॉलर से 200 खरब डॉलर का बनाना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि देश की वित्तीय व्यवस्था को लेकर उनकी जानकारी का अभाव एक ‘राष्ट्रीय शर्म’ है।

नई दिल्ली: माकपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के लिए ताना मारा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह देश की अर्थव्यवस्था को 80 खरब डॉलर से 200 खरब डॉलर का बनाना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि देश की वित्तीय व्यवस्था को लेकर उनकी जानकारी का अभाव एक ‘राष्ट्रीय शर्म’ है।

 पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘नरेंद्र मोदी कहते हैं वह भारतीय अर्थव्यवस्था को 80 खरब डॉलर से 200 खरब डॉलर पर ले जाना चाहते हैं। यह राष्ट्रीय शर्म है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार भी नहीं जानते हैं जिसने 2014 में मात्र 20 खरब डॉलर का आंकड़ा पार किया।‘
अमेरिका में फेसबुक मुख्यालय में 27 सितंबर को प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान भारत को निवेशकों के लिए स्वर्ग के तौर पर पेश करते हुए मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार विनियमन पर काम कर रही है और व्यापार को आसान बनाना सुनिश्चित कर रही है क्योंकि उनका लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को 200 खरब डॉलर का बनाना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...