Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

प्रधानमंत्री को हत्या की धमकी देने वाला शख्स का पुलिस ने पता लगाया

मथुरा : सोमवार को मथुरा में आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी वाला संदेश भेजकर हडकंप मचा देने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने पता लगा लिया है कि धमकी भरे मैसेज भेजने वाला व्यक्ति नौहझील थाने के नावली गांव का रामवीर है. उसी ने प्रधानमंत्री को 25 मई की रैली में बम से उडा देने के दो संदेश भेजे थे.

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम उसे पकडने के लिए रवाना हो चुकी है. उसे रात में ही पकड लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल की सिम भी फर्जी नाम से ली हुई थी तथा यह पहले भी इस प्रकार के उटपटांग संदेश भेजकर लोगों को हैरान परेशान कर चुका है.
गौरतलब है कि मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर मथुरा में एक रैली का आयोजन होने वाला था. 25 मई को आयोजित इस रैली के ठीक पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की  धमकी दी गयी थी. मोबाइल और मैसेज के माध्यम से दी गयी धमकी के बाद प्रशासन के होश उड़ गए थे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...