Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान का बढ़ा विरोध, भारत आना चाहते हैं लोग

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में लोग लगातार पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों से तंग आकर भारत के सपोर्ट में खड़े हो रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के लिए बढ़ते सपोर्ट को देखकर पाकिस्तान उसे दबाने की कोशिश  कर रहा है। लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी फौज पीओके में ह्यूमन राइट्स का लगातार वॉयलेशन कर रही है। वहां हो रहे प्रदर्शन में लोगों को यह कहते सुना जा रहा है कि ‘हम इंडिया जाना चाहते हैं’।

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में लोग लगातार पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों से तंग आकर भारत के सपोर्ट में खड़े हो रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के लिए बढ़ते सपोर्ट को देखकर पाकिस्तान उसे दबाने की कोशिश  कर रहा है। लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी फौज पीओके में ह्यूमन राइट्स का लगातार वॉयलेशन कर रही है। वहां हो रहे प्रदर्शन में लोगों को यह कहते सुना जा रहा है कि ‘हम इंडिया जाना चाहते हैं’।

               बताया जा रहा है कि पीओके में लड़के जिहाद या आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठा ले जा रही है और परेशान कर रही है। इसी के खिलाफ पीओके में आवाज उठनी शुरू हो गई है। आतंकी बनने से इनकार कर रहे लड़कों पर सख्ती का विरोध कर रहे लोगों की आवाज भी पाकिस्तान दबाने की कोशिश कर रहा है। उनके प्रदर्शन को कुचला जा रहा है। इससे विरोध और भड़क रहा है। प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि हम इंडिया जाना चाहते हैं। ये लोग कर रहे हैं कि उनके खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल करने या उन्हें परेशान करने का पाकिस्तान सरकार को कोई हक नहीं है। उनका कहना है कि भारत एक पड़ोसी देश के रूप में कहीं अच्छा है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद, गिलगित और कटोली जैसे हिस्सों में लोगों का पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगातार गुस्सा बढ़ रहा है। पाकिस्तानी फोर्सेज विरोध दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बर रवैया अपना रही है। जबकि पाकिस्तान भारत के कश्मीर में ह्यूमन राइट्स तोड़ने का आरोप लगाता रहा है।
 वहीं दूसरी ओर पीओके में प्रो-इंडिया प्रदर्शन भड़कने के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए हैं, कि भारत पीओके में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इसे इंडियन मीडिया का प्रोपेगैंडा भी करार दिया।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...