टाइम्स ग्रुप यानि टाइम्स आफ इंडिया अखबार और टाइम्स नाऊ न्यूज चैनल चलाने वाली कंपनी की तरफ से जल्द ही प्रापर्टी नाऊ नामक एक अंग्रेजी चैनल को लांच किया जाएगा. ये चैनल रियल एस्टेट बिजनेस प्रोग्रामिंग कंटेंट पर आधारित होगा. इस चैनल के इस साल सितंबर तक लांच होने की उम्मीद है. ‘ईटी नाऊ’ के बाद टाइम्स नेटवर्क का ‘प्रॉपर्टी नाऊ’ दूसरा बिजनेस चैनल होगा.


