Connect with us

Hi, what are you looking for?

मनोरंजन

पुणे एफटीआईआई में बवाल, दंगे के आरोप में पांच छात्र गिरफ्तार

पुणे: पुलिस ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पांच छात्रों को दंगा करने के आरोप में संस्थान के परिसर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुणे: पुलिस ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पांच छात्रों को दंगा करने के आरोप में संस्थान के परिसर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।

छात्रों को ऐसे समय पर गिरफ्तार किया गया है जब हड़ताल कर रहे छात्रों के एक समूह ने गत सोमवार को संस्थान के निदेशक प्रशांत पाथराबे का घेराव कर लिया था। वे अधूरे डिप्लोमा प्रोजेक्टों के ‘ तर्कहीन एवं अनुचित’ आकलन का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि पाथराबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जिनमें से पांच छात्रों को दंगा करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए छात्रों को डेक्कन पुलिस थाने ले जाया गया है।

छात्रों ने संस्थान के अध्यक्ष के तौर पर भाजपा सदस्य और टेलीविजन अभिनेता गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ 71 दिनों से चल रहे विरोध के बीच पाथराबे का घेराव किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...