Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

फुटबॉल क्वालीफाईंग मैच में तुर्कमेनिस्तान से 2-1 हारा भारत

भारत को कुछ अच्छे अवसर गंवाने के कारण 2018 फीफा विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग मैच में मेजबान तुर्कमेनिस्तान के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। जिससे उसके अगले दौर में पहुंचने की धुंधली सी उम्मीद भी समाप्त हो गयी। भारत की यह क्वालीफाईंग मैच में लगातार चौथी हार है। इससे पहले उसे ओमान, गुआम और ईरान से हार झेलनी पड़ी थी। भारत ग्रुप-डी में अकेली ऐसी टीम है जिसने अब तक खाता नहीं खोला है।

 कोपेटडाग स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तुर्कमेनिस्तान की तरफ से गुवांच अबीलोव ने आठवें मिनट में गोल करके अपनी टीम को आगे किया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने धीमी शुरुआत की लेकिन तुर्कमेनिस्तान फिर बढ़त हासिल करके भारत पर दबाव में बनाने में सफल रहा। भारत के पास आखिरी दस मिनट में बराबरी का गोल करने का बहुत अच्छा मौका था। जब रोबिन सिंह को केवल गोलकीपर को छकाना था लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। तुर्कमेनिस्तान ने आखिरी क्षणों में अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल रहा। तुर्कमेनिस्तान की यह पहली जीत है और उसके चार मैचों में चार अंक हो गए हैं। वह अब भी पांच टीमों के ग्रुप में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...