Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

पत्रकार राजीव चतुर्वेदी की मौत की सीबीआई जांच की मांग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश का हिंदी पत्रकार एसोसिएशन वरिष्ठ पत्रकार राजीव चतुवेर्दी की थाना सरोजनी नगर प्रांगण में संदिग्ध हालात में हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 8 नवंबर को जीपीओ पार्क में धरना देगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।  एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव संतोष कुमार तिवारी ने आईपीएन को बताया कि धरने का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व न्यायाधीश रामचंद्र शुक्ल एवं केशव पांडेय द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में एसोसिएशन शासन-प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर निरंतर बढ़ रहे कातिलाना हमले एवं हत्याओं पर लगाम लगाने की मांग करेगा। तिवारी ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की जाएगी। साथ ही आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की जाएगी। एसोसिएशन ने देश के चौथे स्तंभ को सुरक्षित रखने के लिए पत्रकारों, लेखकों, विचारकों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...