Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नयनतारा के बाद दादरी घटना से आहत साहित्‍यकार अशोक वाजपेयी ने भी लौटाया साहित्‍य अकादमी सम्‍मान

नई दिल्‍ली: दादरी की घटना को लेकर प्रसिद्ध साहित्‍यकार अशोक वाजपेयी ने भी साहित्‍य अकादमी सम्‍मान लौटा दिया है। उनकी विभिन्न कविताओं के लिए वर्ष 1994 में उन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया था। दादरी की घटना से काफी आहत वाजपेयी ने देश में बढ़ती अहसनशीलता और दादरी जैसी घटनाओं के विरोध में ये सम्मान लौटाने का फैसला किया। 

नई दिल्‍ली: दादरी की घटना को लेकर प्रसिद्ध साहित्‍यकार अशोक वाजपेयी ने भी साहित्‍य अकादमी सम्‍मान लौटा दिया है। उनकी विभिन्न कविताओं के लिए वर्ष 1994 में उन्हें भारत सरकार द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाज़ा गया था। दादरी की घटना से काफी आहत वाजपेयी ने देश में बढ़ती अहसनशीलता और दादरी जैसी घटनाओं के विरोध में ये सम्मान लौटाने का फैसला किया। 

 उन्‍होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘अब समय आ गया है कि लेखकों को कट्टरता के खिलाफ़ एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।’ उन्‍होंने कहा, ‘लेखक के पास विरोध करने का यही तरीका है।’ साथ ही सवाल उठाया कि ‘ऐसे संवेदनशील मामले में इतने मुखर पीएम नरेंद्र मोदी चुप क्‍यों हैं? और कहा कि पीएम अपने मंत्रियों को चुप कराएं।’ इससे पहले प्रसिद्ध लेखिका नयनतारा सहगल ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश की सांस्कृतिक विविधता कायम न रख पाने का आरोप लगाते हुए उन्हें दिया गया साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की थी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 88-वर्षीय भांजी सहगल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वर्ष 1986 में उनके अंग्रेज़ी उपन्यास ‘रिच लाइक अस’ के लिए दिया गया था।
      इस तरह से किसी घटना के विरोध में लेखकों द्वारा पहले भी अपने साहित्यक अकादमी लौटाये जा चुके हैं। जिसमें हिंदी साहित्य के चर्चित कथाकार उदय प्रकाश ने भी बीते माह प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी सम्मान को लौटाने का फैसला लिया। मार्मिक कहानी ‘मोहनदास’ के लिए 2010-11 में उदय प्रकाश को साहित्य अकादमी सम्मान मिला था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इस पुरस्कार को वापिस लौटाने का फैसला लिया कि कन्नड़ विद्वान कलबुर्गी की हत्या ने उन्हें काफी हिलाकर रख दिया है। इससे पहले कर्नाटक में वरिष्ठ कन्नड़ लेखक कलबुर्गी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज कन्नड़ भाषा के 6 लेखकों वीरान्ना माडीवलार, टी.सतीश जावरे गौड़ा, संगामेश मेनासिखानी, हनुमंत हालीगेरी, श्रीदेवी वी अलूर, चिदानंद ने कन्नड़ साहित्य अकादमी का पुरस्कार लौटा दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...