Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

US ओपन: सानिया-हिंगिस जोड़ी ने जीता वुमंस डबल्स खिताब

न्यूयार्क: इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन का महिला युगल का खिताब जीत लिया। साल के आखिरी ग्रैंडस्लेम में सानिया –हिंगिस जोड़ी का मुकाबला चौथी सीड ऑस्ट्रेलिया की कैसी डेलाकुआ और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा से था। जिसमें विजेता जोड़ी ने एकतरफा मैच में 6-3, 6-3 से हरा कर वुमंन डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

             सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने एक घंटे नौ मिनट में मैच निपटा दिया। इस शीर्ष जोड़ी ने इससे पहले विंबलडन का वुमंस डबल्स का खिताब जीता था। सानिया के करियर का यह दूसरा वुमंस डबल्स खिताब और ओवरऑल पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है, जबकि हिंगिस का यूएस ओपन में इस साल यह दूसरा और ओवरऑल 20वां ग्रैंडस्लेम खिताब है। हिंगिस ने 24 घंटे पहले भारत के लिएंडर पेस के साथ मिक्स डबल्स का खिताब जीता था। विश्व की नंबर एक सानिया और नंबर दो हिंगिस की जोड़ी ने इस तरह इस साल लगातार दूसरे वुमंस डबल्स ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा किया है। इंडिया और स्विस प्लेयर की जोड़ी ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी जोड़ी को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने पहला सेट 31 मिनट में और दूसरा सेट 38 मिनट में जीता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...