Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

रेप का आरोपी सऊदी डिप्लोमैट भारत छोड़कर भागा

नई दिल्ली: गुड़गांव में दो नेपाली महिलाओं से रेप का आरोपी सऊदी डिप्लोमैट भारत छोड़कर भाग गया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पता चला है कि कथित तौर पर 2 नेपाली महिलाओं के साथ रेप और बंधक बनाकर रखने वाले माजिद अशूर ने भारत छोड़ दिया है। गुड़गांव में सऊदी डिप्लोमैट के घर से पिछले दिनों पुलिस ने 44 और 20 साल की दो नेपाली महिलाओं को छुड़ाया था। इन महिलाओं ने अशूर पर रेप करने और उन्हें बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था।

                         आरोपी 50 वर्षीय माजिद अशूर सऊदी एंबेसी के वीजा सेक्शन में डिप्टी हेड के तौर पर तैनात था। बताया जाता है कि एंबेसी में वह महत्वपूर्ण अफसर है, जिसके पास कई एडिशनल चार्जेज भी हैं। सऊदी एंबेसी के पास दो ऑप्शन थे कि या तो अपने डिप्लोमैट को वापस सऊदी भेज दे या उसके सारे अधिकार वापस ले ले, ताकि उसके ऊपर कार्रवाई की जा सके। भारत ने इस मामले में सऊदी अरब सरकार से लगातार सहयोग की अपील की थी, लेकिन सऊदी दूतावास ने अपने डिप्लोमैट पर लगे आरोपों को खारिज किया था। गुड़गांव में सऊदी अरब के डिप्लोमैट के घर से दो महिलाओं को छुड़ाया गया था। महिलाओं का आरोप है कि डिप्लोमैट ने उन्हें गुड़गांव के एक फ्लैट में बंद करके रखा था और उनसे कई बार रेप भी किया। नेपाल में आए भूकंप में इन लोगों के घर तबाह हो गए थे। जिसके बाद ये लड़कियां नौकरी की तलाश में यहां आई थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...