Connect with us

Hi, what are you looking for?

विविध

अब गूगल से सर्च करो जॉब भी

दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रचलित सर्च इंजन गूगल अब सीधे नौकरियों की जानकारी भी देगा. इसके लिए गूगल ने कई सारी जॉब एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप भी की है. ऐसे में अब जॉब सर्च करने वाले को जॉब वेबसाइट्स और कंपनियों की लिस्ट देखने के लिए अलग अलग साईट पर नहीं जाना होगा बल्कि उन्हें सब कुछ एक ही साथ मिल जाएगा.

इस बारे में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन का कहना है कि हम जानते  है कि कई लोग जॉब ढूंढने के लिए गूगल पर आते हैं. हर साल गूगल पर नौकरी खोजने वालों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में वर्तमान प्रणाली उतनी सक्षम नहीं थी, क्योंकि लोगों को बार बार अलग साइट्स  विजिट करनी पड़ रही थी. इसलिए हमने सब कुछ एक साथ उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया.

कैसे करेगा काम – 

गूगल पर जॉब खोजने के लिए आप ‘जॉब्स नीयर मी’ जैसे की वर्ड का प्रयोग करें. सर्च करने पर आपको पूरी जॉब लिस्ट दिखाई देगी. जिसमें से आप मनचाही लोकेशन और सैलिरी चुन कर उसे सेव कर सकते हैं. इसके बाद आप उस कंपनी की वेबसाईट पर जा सकते हैं और जॉब अप्लाई कर सकते हैं. आपकी जॉब सर्च बेहद सटीक हो इसके लिए गूगल जॉब सर्च में काफी सारे फिल्टर भी दे रहा है जैसे पार्ट टाइम या फुल टाइम, लोकेशन, जॉब टाइटल और अनुभव आदि. यह फीचर फिलहाल केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...