Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

शीना के मर्डर के पीछे INX मीडिया से जुड़ी वित्तीय गुत्थी भी संभव!

मुंबई : अब तक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि 43 साल की इंद्राणी द्वारा अपनी ही बेटी शीना का कथित तौर पर कत्ल करने की दो वजहें हैं। इंद्राणी अपनी बेटी 22 वर्षीय शीना के राहुल के साथ डेटिंग करने से खफा थीं। राहुल पीटर की पूर्व पत्नी के बेटे हैं। इंद्राणी की 3 बार शादी हुई। शीना इंद्राणी के पूर्व पति से हुई बेटी थीं। पीटर ने बताया था कि हालांकि वह और उनकी पत्नी दोनों बच्चों की रिलेशनशिप से नाखुश थे लेकिन दोनों बच्चे युवा थे और अपनी मर्जी से रिश्ते में थे। मर्डर का एक दूसरा कारण INX मीडिया (जिसे पीटर के साथ मिलकर इंद्राणी ने स्थापित किया था) से जुड़ी कोई वित्तीय गुत्थी संभव है। इंद्राणी इस ग्रुप की सीईओ थीं।

मुंबई : अब तक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि 43 साल की इंद्राणी द्वारा अपनी ही बेटी शीना का कथित तौर पर कत्ल करने की दो वजहें हैं। इंद्राणी अपनी बेटी 22 वर्षीय शीना के राहुल के साथ डेटिंग करने से खफा थीं। राहुल पीटर की पूर्व पत्नी के बेटे हैं। इंद्राणी की 3 बार शादी हुई। शीना इंद्राणी के पूर्व पति से हुई बेटी थीं। पीटर ने बताया था कि हालांकि वह और उनकी पत्नी दोनों बच्चों की रिलेशनशिप से नाखुश थे लेकिन दोनों बच्चे युवा थे और अपनी मर्जी से रिश्ते में थे। मर्डर का एक दूसरा कारण INX मीडिया (जिसे पीटर के साथ मिलकर इंद्राणी ने स्थापित किया था) से जुड़ी कोई वित्तीय गुत्थी संभव है। इंद्राणी इस ग्रुप की सीईओ थीं।

उधर, इंद्राणी के दूसरे पति संजय खन्ना को बुधवार की रात कोलकाता से अरेस्ट किया गया। पुलिस का दावा है कि शीना बोरा को जब आखिरी बार देखा गया तब वह इंद्राणी, संजय खन्ना और उनके ड्राइवर श्याम राय के साथ एक कार में दिखी थीं। 2012 के अप्रैल में शीना का कत्ल हुआ और पूरी रात कार में शव रखा गया। गाड़ी पीटर के गैराज में रखी गई। आरोप है कि अगले दिन मुंबई के बाहरी इलाके रायगढ़ के जंगल में लाश को ले जाकर आग लगा दी गई। पुलिस का कहना है कि बॉडी एक माह बाद मिली। डीएनए सैंपल्स कलेक्ट किए गए। पुलिस दावा कर रही है कि इंद्राणी के खिलाफ केस में सैंपल्स काफी महत्वपूर्ण सबूत हैं। अभी तक इंद्राणी ने कोर्ट में अपना बयान नहीं दिया है और जब तक वह मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं दे देतीं, तब तक उन्होंने जो कुछ अभी तक कबूल किया है, उसे उनके खिलाफ प्रयोग नहीं किया जा सकता।

शीना बोरा हत्याकांड में गुरुवार को नए सनसनीखेज मोड़ और उलझे हुए रिश्तों की कहानी सामने आई, जिसमें मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के एक पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया और यह बात भी सामने आई कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं बेटी थी। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है, वहीं इंद्राणी के बेटे मिखाइल ने दावा किया कि उसे वास्तविक वजह पता है। दूसरी ओर, पुलिस ने यह भी दावा किया कि स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी रायगढ़ जिले में उस जगह पर मौजूद थीं जहां 2012 में शीना को मारा गया था।

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी और पीटर मुखर्जी द्वारा उनके बेटे राहुल और पीड़िता के बीच ‘संबंधों’ को कथित रूप से अस्वीकार करने की बात सामने के बाद जांचकर्ता इस बात से इनकार नहीं कर रहे कि यह ‘ऑनर किलिंग’ का मामला हो सकता है। वहीं, पुलिस ने बताया कि राहुल मीडिया दिग्गज पीटर की पूर्व पत्नी का बेटा है। शीना और राहुल के बीच पिछले एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम संबंध थे जो उनके परिवार को नागवार थे।

शीना बोरा मर्डर केस में एक अहम जानकारी आ रही है. शीना की बचपन की एक दोस्त ने खुलासा किया है कि शीना और उसकी मां इंद्राणी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. उनमें अक्सर झगड़ा होता था. इसी वजह से शीना ने राहुल के साथ रहना शुरू कर दिया था. शीना की दोस्त के मुताबिक शीना और मिखाइल बोरा इंद्राणी और सिद्धार्थ दास के बच्चे हैं. मिखाइल बोरा को कभी भी अपनी बहन की चिंता नहीं रही. यहां तक कि मिखाइल अपने नाना-नानी की पिटाई भी करता है. शीना की दोस्त ने खुलासा किया है कि शीना और राहुल के बारे में पीटर मुखर्जी को पूरी जानकारी थी. वे यह भी जानते हैं कि इंद्राणी और शीना के बीच अक्सर झगड़ा होता था. इसी बात से तंग आकर शीना ने राहुल के साथ रहना शुरू कर दिया था. वो दोनों शादी की योजना बना रहे थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...