Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

कमजोर मानसून के कारण राजस्थान कई जिलों में सूखे के हालात

जयपुर: मौसम विभाग के अनुसार गत 29 सितम्बर तक राजस्थान में 418.01 मिमी बारिश हुई है जो कि औसत 457 मिमी से 39 मिमी कम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले बारिश कम हुई है जिससे राजस्थान के 33 में से 15 जिलों में औसत से कम बारिश होने के कारण सूखे के हालात पैदा हो गये हैं। राज्य सरकार ने सूखे से प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है वहीं दूसरी और कांग्रेस ने सरकार पर सूखे के हालात की अनदेखी का आरोप लगाया है।

 राजस्थान के आपदा मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कम बारिश होने पर चिन्ता जताते हुए कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी आपदा नियमों में संशोधन करवाकर भरपूर मदद दी थी और आगे भी हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने कहा कि सरकार को आगामी 15 अक्तूबर तक गिरदावरी रिपोर्ट और खराबे की रिपोर्ट मिल जायेगी जिसके बाद समय गंवाये बिना प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी। दूसरी ओर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पिछले दिनों बूंदी में किसानों को सम्बोधित करते हुए सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को अभी तक या तो मुआवजा दिया ही नहीं या मुआवजा नुकसान से काफी कम दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...