Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कमियों के बावजूद स्वदेशी तेजस को भारतीय वायुसेना में शामिल करने का फैसला

नई दिल्ली: लड़ाकू जहाजों की कमियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने वायुसेना में सात नए स्क्वार्डन बनाने का फैसला लिया है जिसमें स्वदेश निर्मित तेजस मार्क-1 ए लड़ाकू जहाज होंगे। जानकारी के अनुसार तमाम परीक्षणों में तेजस में कोई न कोई दिक्कत रही है। लेकिन उसके बावजूद तेजस को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है।

नई दिल्ली: लड़ाकू जहाजों की कमियों को दूर करने के लिए भारत सरकार ने वायुसेना में सात नए स्क्वार्डन बनाने का फैसला लिया है जिसमें स्वदेश निर्मित तेजस मार्क-1 ए लड़ाकू जहाज होंगे। जानकारी के अनुसार तमाम परीक्षणों में तेजस में कोई न कोई दिक्कत रही है। लेकिन उसके बावजूद तेजस को भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है।

     रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना में हमेशा ही लड़ाकू जहाजों की सुनिश्चित संख्या बनाए रखना होती है। जब तक नए जहाजों की आपूर्ति नहीं होती, तब तक तेजस से कमी को पूरा किया जाएगा। वर्तमान में उपलब्ध सभी जहाजों में तेजस सबसे बेहतर साबित हुआ है। वायुसेना के सूत्रों का कहना है कि यह सुरक्षा बल सरकार के इस निर्णय को स्वीकार कर रहा है। इन सभी स्क्वार्डन नमें 16-18 तेजस लड़ाकू विमान होंगे। उल्लेखनीय है कि तेजस मार्क-1ए का निर्माण भारत में कभी भी एचएएल शुरू कर सकती है। भारतीय वायुसेना ने 40 तेजस विमान खरीदने का निर्णय लिया है। फिलहाल डीआरडीओ और एचएएल ने कुछ बदलाव कर तेजस की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।
     भारतीय वायुसेना में कुछ समय के अंतराल में लड़ाकू जहाज के चार स्क्वार्डन खत्म हो जाएंगे। इनमें तीन मिग 21 के और एक मिग 27 के स्क्वार्डन होंगे। ये सभी रूस में निर्मित जहाज हैं और काफी पुराने हो चुके हैं। इन्हें 2022 तक वायुसेना से बाहर कर दिया जाएगा। भारत ने फिलहाल 32 फाइटर जहाज फ्रांस से खरीदने का निर्णय लिया है और अपनी रक्षा जरूरतों के लिए उसे 120 हल्के लड़ाकू जहाजों की दरकार है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...