Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने वाले पत्रकार पर हमला

चेन्नई : तमिलनाडु प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष ई वी के एस एलनगोवन से बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर उनके समर्थको ने कथित तौर उस पर हमला कर दिया दिया। एनलगोवन जब पार्टी मुख्यालय,’सत्यमूर्ति भवन’ में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे तब एक निजी तमिल चैनल के पत्रकार ने उनसे कुछ विवादास्पद सवाल पूछे, जिससे उग्र होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थकों ने कथित रूप से पत्रकार पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे मीडिया हॉल में हलचल मच गई, जिसके बाद उक्त पत्रकार को वहां से बाहर निकाला गया।

इससे पहले ई वी के एस एलनगोवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री जे. जयललिता की हालिया मुलाकात पर अपमानजनक टिप्पणी कर चौतरफा आलोचनाओं में घिर गए हैं।  जयललिता को लेकर की गई उनकी टिप्पणी से नाराज सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य भर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया तथा उनके पुतले जलाए। अन्ना द्रमुक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला भी किया था। भाजपा भी एलनगोवन द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सचिव एच. राजा ने पुलिस महानिदेशक से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक मामला चलाने का आग्रह किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...