Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

टेलीविज़न चैनल के पत्रकार की हत्या की निंदा-उपजा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने जनपद चंदौली के पत्रकार हेंमत सिंह यादव (45) की हत्या की कड़ी निंदा की है। प्रदेश महामंत्री रमेश चन्द्र जैन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि लोकतन्त्र में हिंसा का कोई स्थान नंही होता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह मृतक के परिजनों को बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

     उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के असवरिया गांव के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने टीवी चैनल के पत्रकार हेमंत सिह यादव (45) की शनिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हेमंत कमालपुर कस्बे से पशु आहार लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनसे कुछ देर बात की। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही हेमंत गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। लहूलुहान पत्रकार को निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर उसे लागू करने की सरकार से मांग की है।

अरविन्द शुक्ला
अध्यक्ष लखनऊ इकाई
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...