Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रदेश

उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी का अधिवेशन : पीसी तिवारी पुनः केन्द्रीय अध्यक्ष और प्रभात ध्यानी प्रधान महासचिव चुने गये

: उत्तराखण्ड में भजपा कांग्रेस के सफाये का संकल्प : गैरसैंण राजधानी बनेगी : उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के तीसरे द्विवार्षिक महाधिवेशन में उत्तराखण्ड को राजनैतिक विकल्प देने, गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाने, सभी संघर्षशील शक्तियों को एकजुट करने, आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के सफाये के प्रस्ताव पारित हुए। अधिवेशन में पी सी तिवारी को पुनः केन्द्रीय अध्यक्ष व प्रभात ध्यानी को प्रधान महासविव चुना गया जबकि सुरेश नौटियाल, प्रतापसिंह, योधराज त्यागी,गंगागिरी गोस्वामी व कुलदीप मधवाल केन्द्रीय राजनैतिक समिति के सदस्य बनाये गये हैं। पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने प्रदेश में माफिया हितों की सरकार को उखाड फेंकने की आवश्यकता बताते हुए कहा- उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी विकल्प देने की स्थिति में है और आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश को लूटने की हद तक पहुंच चुकी भाजपा कांग्रेस का सफाया तय है।उन्होंने संघर्षशील संगठनों का आह्वान किया कि वे प्रदेश को राज्य अवधारण शहीदों के स्वप्नों के अनुरुप बनाने में उपपा का समर्थन करें।

<p>: <strong>उत्तराखण्ड में भजपा कांग्रेस के सफाये का संकल्प : गैरसैंण राजधानी बनेगी</strong> : उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के तीसरे द्विवार्षिक महाधिवेशन में उत्तराखण्ड को राजनैतिक विकल्प देने, गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाने, सभी संघर्षशील शक्तियों को एकजुट करने, आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के सफाये के प्रस्ताव पारित हुए। अधिवेशन में पी सी तिवारी को पुनः केन्द्रीय अध्यक्ष व प्रभात ध्यानी को प्रधान महासविव चुना गया जबकि सुरेश नौटियाल, प्रतापसिंह, योधराज त्यागी,गंगागिरी गोस्वामी व कुलदीप मधवाल केन्द्रीय राजनैतिक समिति के सदस्य बनाये गये हैं। पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने प्रदेश में माफिया हितों की सरकार को उखाड फेंकने की आवश्यकता बताते हुए कहा- उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी विकल्प देने की स्थिति में है और आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश को लूटने की हद तक पहुंच चुकी भाजपा कांग्रेस का सफाया तय है।उन्होंने संघर्षशील संगठनों का आह्वान किया कि वे प्रदेश को राज्य अवधारण शहीदों के स्वप्नों के अनुरुप बनाने में उपपा का समर्थन करें।</p>

: उत्तराखण्ड में भजपा कांग्रेस के सफाये का संकल्प : गैरसैंण राजधानी बनेगी : उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के तीसरे द्विवार्षिक महाधिवेशन में उत्तराखण्ड को राजनैतिक विकल्प देने, गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाने, सभी संघर्षशील शक्तियों को एकजुट करने, आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस के सफाये के प्रस्ताव पारित हुए। अधिवेशन में पी सी तिवारी को पुनः केन्द्रीय अध्यक्ष व प्रभात ध्यानी को प्रधान महासविव चुना गया जबकि सुरेश नौटियाल, प्रतापसिंह, योधराज त्यागी,गंगागिरी गोस्वामी व कुलदीप मधवाल केन्द्रीय राजनैतिक समिति के सदस्य बनाये गये हैं। पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने प्रदेश में माफिया हितों की सरकार को उखाड फेंकने की आवश्यकता बताते हुए कहा- उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी विकल्प देने की स्थिति में है और आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश को लूटने की हद तक पहुंच चुकी भाजपा कांग्रेस का सफाया तय है।उन्होंने संघर्षशील संगठनों का आह्वान किया कि वे प्रदेश को राज्य अवधारण शहीदों के स्वप्नों के अनुरुप बनाने में उपपा का समर्थन करें।

तिवारी ने कहा- राज्य को माफिया राज से बचाना है तो विकल्प को मजबूत करना होगा।प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी नेउत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा- पार्टी हमेशा जन आन्दोलनों के साथ रही है। उन्होंने कहा- भाजपा कांग्रेस की लूट में उत्तराखण्ड क्रांति दल बराबर का साझीदार रहा है इसलिए विकल्प के रुप में उत्तराखण्ड परिर्वतन पार्टी को जनता समर्थन कर रही है।  रामनगर के खत्री भवन में 11-12 जुलाई को सम्पन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी हेतु पुनः पी सी तिवारी को अध्यक्ष व प्रभात ध्यानी को महासचिव चुना गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस व भाजपा का सुपडा साफ करने का संकल्प लिया गया। पार्टी द्वारा समापन सत्र में दो दर्जन से अधिक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गये, जिनमें कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस-भाजपा के शासनकाल में राजनीतिक परिदृश्य बेहद निराशाजनक रहा है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं की पक्षधरता का दावा करने वाला उत्तराखंड क्रान्ति दल भी अपने स्वार्थों के वशीभूत होकर अब तक की सरकारों में शामिल रहा है। अतः इन परिस्थितियों में प्रदेश की जनता विकल्प तलाश रही है। इस सबके परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी प्रदेश की जनपक्षधर और पारदर्शी विकल्प देने के लिए संकल्पबद्ध है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

गैरसैंण में स्थाई राजधानी की अविलंब स्थापना, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों की सुरक्षा, वनों पर स्थानीय जनता के अधिकार, राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानजनक सुविधाओं, प्राकृतिक संसाधनों की लूट बंद करने, राज्य के भीतर ही भीतर वाहनों द्वारा कुमाऊँ मंडल से गढवाल मंडल जाने के लिए आम जनता हेतु कंडी मार्ग खोलने, उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों का न्यायपूर्ण बटवारा किये जाने, नशाबंदी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पत्रकारों को मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के अनुसार वेतन दिए जाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने, माफिया पर लगाम लगाने, इत्यादि प्रस्ताव शामिल किये गये हैं।

पार्टी अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि राज्य में परिवर्तन का आगाज स्वयं को सही राजनीति के लिए बदलने के साथ होगा। उन्होंने कहा तमाम संघर्षशील ताकतें मिलकर तय करें तो 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा जैसी पार्टियां कहीं मुहं दिखाने लायक नहीं रह जायेंगी, क्योंकि जनता भी परिवर्तन चाहती है। उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी ने अपने द्विवार्षिक महाधिवेशन में जन सरोकारों से जुडे उन तमाम जननायकों को सम्मानित किया जो जन संघर्षों के दौरान सरकारी दमन का शिकार बने। जिन्में मास्टर प्रतापसिंह, मुनीष अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, महेश जोशी, धनेश्वरी घिल्डियाल, सुमित्रा बिष्ट, नीलम गुप्ता, विमला आर्य, इंदिरा नेगी, गोपाल शर्मा, मनिन्दर भाटी, मोहम्मद ताहिर, सरजीतािंह, कुलदीप, कमल, शेरसिंह, चरणसिंह, मदनसिंह, मालतीदेवी, संतोष पाठक आदि शामिल थे।

अधिवेशन में इको सेंन्सिटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, महेश जोशी,महिला एकता केन्द्र की लीला जोशी, केदारघाटी संघर्ष समिति की सुशीला भण्डारी, देवभूमि विकास मंच के मनमोहन अग्रवाल, आरडीएफ कके जीवन चन्द्र, नागरिक संपादक मुनीष अग्रवाल, उत्तराखण्ड वन पंचायत मोर्चा के ईश्वर जोशी, जन कल्याण समिति के गणेश रावत, उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन के मनीष सुन्दरियाल, राज्य आन्दोलनकारी धनेश्वरी घिल्डियाल, नवान नैथानी, एस पी भदोला, चन्दन राम, रतनलाल झिंगन, सुमित्रा बिष्ट, विमला आर्या, नरेश जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।

पुरुषोत्तम असनोड़ा की रिपोर्ट.

You May Also Like

Uncategorized

मुंबई : लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में मुंबई सेशन कोर्ट ने फिल्‍म अभिनेता जॉन अब्राहम को 15 दिनों की जेल की सजा...

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

Advertisement