Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

वकील बाप-बेटी ने ब्लैकमेल कर लोकल न्यूज चैनल के डायरेक्टर से करोड़ों वसूले

लुधियाना : लोकल न्यूज चैनल के डायरैक्टर को ब्लैकमेल कर करीब 20 करोड़ हड़पने वाले वकील बाप-बेटी को शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस को आरोपियों के घर में सर्च के दौरान करीब सवा 10 लाख की नकदी, कार व प्रापर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को ज्यूडिशियल हिरासत में जेल भेज दिया है।

लुधियाना : लोकल न्यूज चैनल के डायरैक्टर को ब्लैकमेल कर करीब 20 करोड़ हड़पने वाले वकील बाप-बेटी को शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस को आरोपियों के घर में सर्च के दौरान करीब सवा 10 लाख की नकदी, कार व प्रापर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को ज्यूडिशियल हिरासत में जेल भेज दिया है।

दोनों पर यह भी आरोप है कि इन लोगों ने उक्त चैनल के डायरैक्टर को ब्लैकमेल करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली भी करनी चाही तथा अब भी डायरैक्टर से यह लोग मोटी रकम की मांग कर रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि आरोपियों महिला व उसके पिता बलबीर सिंह के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी व अवैध वसूली करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उक्त महिला ने चैनल के डायरैक्टर के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संगीन आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत की थी। जिसके बाद चंडीगढ़ के अधिकारियों ने इस सारे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। डी.सी.पी. नवीन सिंगला की अगुवाई वाली जांच टीम ने 3 महीने तक मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि चैनल के डायरेक्टर व महिला के बीच जान-पहचान थी। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के पुख्ता सबूत पुलिस को नहीं मिले। जिसके बाद डायरैक्टर ने महिला पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। जांच में महिला व उसके पिता के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गए तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...