Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अनुष्का के चक्कर में क्रिकेट के नियम तोड़ बैठे विराट कोहली

रविवार को आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली एक गलती अनुष्का के चक्कर में कर बैठे. बारिश के कारण जब राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच रुका हुआ था, उस समय विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के पास अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा से मिलने चले गये और दोनों ने करीब पांच से आठ मिनट वहां बात की. तब तक मैच रद्द नहीं हुआ था, बस रुका हुआ था और इस तरह कोहली कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर बैठे.

रविवार को आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली एक गलती अनुष्का के चक्कर में कर बैठे. बारिश के कारण जब राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का मैच रुका हुआ था, उस समय विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के पास अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा से मिलने चले गये और दोनों ने करीब पांच से आठ मिनट वहां बात की. तब तक मैच रद्द नहीं हुआ था, बस रुका हुआ था और इस तरह कोहली कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन कर बैठे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच चल रहा इश्क जगजाहिर है और रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले में स्टैंड में बैठी अनुष्का ने पूरे जोश के साथ एक बार फिर विराट की हौंसला अफजाई की. बेंगलूर की पारी के पहले ओवर के बाद जैसे ही बारिश शुरू हुई, तो विराट अपनी प्रेमिका अनुष्का से मिलने पहुंच गए. इससे पहले विराट ने मैच में जब डी काक का कैंच पकड़ा, तब भी अनुष्का काफी तेजी से चिल्लाई. वीआईपी स्टैंड में बैठीं अनुष्का विराट को देखते ही अपनी सीट छोडक़र उनसे मिलने आ गईं और काफी देर तक दोनों ने बातचीत की और अनुष्का ने विराट के कान में कुछ कहा. उस वक्त मैदान में मौजूद दर्शकों ने जैसे ही दोनों को देखा, तो जोर जोर से चिल्लाने लगे.

इस दौरान साथ में युवराज सिंह भी देखे गए. युवराज अनुष्का से मजाक करते हुए नजर आए. इससे अनुष्का थोड़ी शर्मिंदा हुई. यह पहला मौका नहीं है, जब मैदान पर दोनों को साथ देखा गया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेले गये विश्वकप-2015 के सेमीफाइनल मुकाबले में भी अनुष्का विराट को चीयर करने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं थीं. अनुष्का को पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान में टीम इंडिया और विराट को चीयर करते देखा गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...