Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

कुमार विश्वास के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह की शिकायत के 10 दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के समर्थकों के खिलाफ सफदरजंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। बरखा सिहं ने बताया है कि पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद आज मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह की शिकायत के 10 दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के समर्थकों के खिलाफ सफदरजंग पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। बरखा सिहं ने बताया है कि पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद आज मामला दर्ज किया गया।

उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास के खिलाफ पार्टी की महिला कार्यकर्ता से अवैध संबंध के शक मामले में जारी समन पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया। समन दिल्ली महिला आयोग द्वारा जारी किया गया था। न्यायमूर्ति राजीव शकधर की खंडपीठ ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह व महिला कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

अदालत ने कोर्ट रजिस्ट्री को भी यह निर्देश दिए हैं कि वह याचिका की एक-एक कॉपी बरखा सिंह व पीड़िता को दें। अदालत में दिल्ली सरकार के वकील रमन दुग्गल ने कहा कि मामले में उन्हें पक्षकार बनाने की जरूरत नहीं है, जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली सरकार का नाम उस सूची से हटा दिया, जिसमें याचिकाकर्ता ने पक्षकार बनाया था। अदालत ने कुमार के वकील सोमनाथ भारती से कहा कि वह नई अर्जी दाखिल कर मामले में पक्षकार बनाए जाने वाले लोगों के बारे में बताएं, जिससे कोर्ट की कार्रवाई आगे बढ़े। खंडपीठ ने कहा कि अभी मामला जिस स्थिति में है, उसमें समन पर रोक नहीं लगाया जा सकता है।

कोर्ट ने इस पर हैरानी जताई कि सोमनाथ भारती ने बिना अर्जी दाखिल किए ही अदालत के समक्ष संशोधित ज्ञापन सौंप दिया और वह अदालत से उस पर कोई आदेश पारित करवाना चाहते हैं। अदालत ने कहा कि पहले तय प्रावधान के अनुसार पहले मामला तैयार करना पड़ेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। कुमार विश्वास ने अपनी याचिका में उनके खिलाफ जारी समन पर रोक लगाते हुए महिला कार्यकर्ता को भी उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणियां करने पर रोक लगाई जाने का आग्रह किया है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...