Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नौकरानी से छेड़खानी कर रहे पति का वीडियो बना यूट्यूब पर डालने वाली पत्नी गई जेल (देखें वीडियो)

सऊदी अरब में पति की शर्मनाक करतूत को पत्नी ने अपने मोबाइल से शूट किया और यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। पति की हरकतों का खुलासा करने वाली महिला को जेल भेज दिया गया है। उसे सजा का सामना करना पड़ सकता है। सऊदी अरब में मानहानि कानून के तहत उसे यह सजा हो सकती है। सऊदी अरब के कुछ नामचीन वकीलों के मुताबिक महिला को इस जुर्म के लिए एक साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही उस पर 5 लाख सऊदी रियाल यानी 86 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सउदी की आईटी क्राइम के लिए बने कानून के तहत ऐसे लोगों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है जिसके तहत मोबाइल कैमरे या किसी दूसरे इक्विपमेंट के जरिए फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने की सख्त मनाही है और यह मानहानि के दायरे में आता है।

सऊदी में एक महिला ने मेड के साथ फ्लर्ट करते अपने पति का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में उसका पति मेड से किचन में बात करता और किस करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला ने यह फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा, ”इस पति के लिए कम से कम सजा उसे बेइज्जत करना ही है।” यह वीडियो सऊदी अरब में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद से जहां एक ओर कई लोग महिला के समर्थन में उतरे तो कोई उसकी हरकत को पति के खिलाफ मानहानि बता रहा है।  सऊदी अरब में धोखेबाज पति की हरकतों का वीडियो के जरिए खुलासा करने वाली महिला को सजा का सामना करना पड़ सकता है। महिला को यह सजा देश के कानूनी प्रावधान के तहत हो सकती है। इस देश के मानहानि कानून के तहत उसे सजा हो सकती है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=ZT8cBv9RjvY

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...