Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

क्यों न झांके तुम्हारी ज़िन्दगी में?

[caption id="attachment_2126" align="alignleft"]दिनेश कांडपालदिनेश कांडपाल[/caption]क्या आपको लगता है कि किसी नेता के व्यक्तिगत जीवन से हमें कोई लेना-देना नहीं रखना चाहिये? हमको तो बस ये देखना चाहिये कि कैमरे के सामने नेताजी ने क्या कहा और क्या किया। इन नेताओं का व्यक्तिगत जीवन आखिर होता क्या है? सरकारी कोठी के अन्दर संसद में सवाल पूछने के लिये नोट मांगना व्यक्तिगत है या सार्वजनिक? प्लेन में अपने साथ दूसरे की बीबी को दूसरे देश ले जाकर कबूतरबाजी करना व्यक्तिगत है या सार्वजनिक? उदार दिल के लोग इस बात के लिये आसमान सर पर उठा लेंगे कि नेताओं के व्यक्तिगत जीवन में नहीं झांकना चाहिये। किसी और की निजी ज़िन्दगी से असर पड़ता हो, न पड़ता हो लेकिन नेताओं की निजी ज़िन्दगी तो जनता की ही है। हमारा एक अदद निजी वोट जो बेहद निजी निर्णय है, वो एक नेता को जाता है तो हमारी निजता जब उसके लिये है तो उसकी निजता हमारे लिये कैसे न हो! ये कैसे हो सकता है कि हमारा नेता कुछ भी करें और कह दें कि ये निजी है।

दिनेश कांडपाल

दिनेश कांडपालक्या आपको लगता है कि किसी नेता के व्यक्तिगत जीवन से हमें कोई लेना-देना नहीं रखना चाहिये? हमको तो बस ये देखना चाहिये कि कैमरे के सामने नेताजी ने क्या कहा और क्या किया। इन नेताओं का व्यक्तिगत जीवन आखिर होता क्या है? सरकारी कोठी के अन्दर संसद में सवाल पूछने के लिये नोट मांगना व्यक्तिगत है या सार्वजनिक? प्लेन में अपने साथ दूसरे की बीबी को दूसरे देश ले जाकर कबूतरबाजी करना व्यक्तिगत है या सार्वजनिक? उदार दिल के लोग इस बात के लिये आसमान सर पर उठा लेंगे कि नेताओं के व्यक्तिगत जीवन में नहीं झांकना चाहिये। किसी और की निजी ज़िन्दगी से असर पड़ता हो, न पड़ता हो लेकिन नेताओं की निजी ज़िन्दगी तो जनता की ही है। हमारा एक अदद निजी वोट जो बेहद निजी निर्णय है, वो एक नेता को जाता है तो हमारी निजता जब उसके लिये है तो उसकी निजता हमारे लिये कैसे न हो! ये कैसे हो सकता है कि हमारा नेता कुछ भी करें और कह दें कि ये निजी है।

ये तो कोरी बहानेबाज़ी हो गयी कि ये मामला निजी है। इसी निजीपन से जब बात आगे बढ़ती है तो सामने आता है व्यक्तिगत आरोप। इंटरनेट पर एक अखबार की वेबसाइट में एक पोल चल रहा है। सवाल है- “चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा एक–दूसरे पर व्यक्तिगत छींटाकशी करना उचित है या अनुचित?” जवाब में अधिकांश पाठकों का कहना है कि व्यकितगत छींटाकशी से बचना चाहिये। अब आप ही बताइये, व्यक्तिगत छींटाकशी में क्या बुराई है। हमारे नेता जो कृत्य करते हैं वो खुद तो कभी बताने से रहे अब अगर उनके विरोधियों ने ये बीड़ा उठा लिया है तो मेरे ख्याल से ते ठीक ही है। बहुत सारे लोग इस तर्क से असहमति जताते हुये मर्यादा की सीमा का उदाहरण रख सकते हैं लेकिन अगर व्यक्तिगत आरोप गलत हैं तो मर्यादा का हनन तो बिल्कुल नहीं होता। जरा गंभीरता से सोचिये कि जब भी हम अपने नेताओं के बारे में सोचते हैं तो क्या मर्यादा कभी हमारे ज़ेहन में कुलबुली करती है। आज क्या इस बात का कम्पटीशन नहीं चल पड़ा है कि किसकी मर्याद कितनी गिरी हुयी है। एक नेता की करतूतें तब आपको शर्मसार करती हैं जब कभी भी आप उसे इस महान देश के सन्दर्भ में देखते हैं। दुनिया हमारे लोकतंत्र के गुण गाती है लेकिन क्या हमें हमारे नेताओं पर गर्व है। 

हम अपने आदर्श नेताओं के बारे में जब भी खुद पढते हैं या अपने बच्चों को पढ़ाते हैं तो उनका जीवन चरित्र ही उन्हें बताते हैं। गांधी के बारे में हम ये जानते हैं कि उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला। क्या नेता किसी आदर्श से कम है, हम क्यों अपने जलसों में नेताओं को बुलाते हैं, क्यों अपनी दुकानों के रिबन उनसे कटवाते हैं। ये नेता ही तो हमारे देश के सैनिकों के सीने पर मैडल लगाते हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाले नेता का व्यक्तिगत जीवन अगर खराब है तो बताइये कैसे चलेगा। 

चलिये ये पता करने की कोशिश करते हैं कि व्यकितगत छींटाकशी क्या नुकसान करती है। दरअसल व्यक्तिगत छींटाकशी से कई बातें सामने आ जाती हैं। एक तो वो जो सीधे नेता का नाम लेकर आरोप लगाता है दूसरा वो जिस पर आरोप लग रहे होते हैं। दोनों की मर्यादा आपके सामने खुले आम आ जाती है। हुजूर ऐसे-ऐसे तथ्य सामने आ जाते हैं जो आपको आरटीआई से भी नहीं मिलेंगें। इन आरोपों का मतलब समझिये, बारीक नज़र डालकर ये जांचने की कोशिश कीजिये कि आरोप लगने के बाद नेताजी कैसे कुलांचे भरते हैं। जवाब क्यों नहीं देते अपने ऊपर लगे आरोपों का। हर नेता बच के निकलना चाहता है। कोई जवाब नहीं देना चाहता हमारे उस सवाल का जो हम वोट के बदले मांग रहे हैं। 

ये उम्मीद करना भी बेमानी ही है कि विरोधी नेता आरोप लगायेंगे तो दूसरे नेता की पोल पट्टी सामने आ जायेगी। लेकिन कम से कम इस बात का डर तो मन में बैठेगा कि जो भी करना है छिप के करो क्योंकि जनता तो बेचारी है वो पूछ भी लेगी तो हम जवाब क्यों दे लेकिन अगर विरोधी को पता लगा तो वो कहीं पोस्टर न चिपका दे।

आजकल के मूर्धन्य नेता जो करतूतें कर रहे हैं वो तो ऐसे ही सामने आयेंगी। जब तक छील छील कर इनकी गैंडें जितनी मोटी खाल को उतारा नहीं जायेगा तब तक ये हर नाजायज काम निजी ज़िन्दगी की आड़ में करते रहेंगें और हम ओपिनियन पोल ही चलाते रहेंगें कि इनकी निजी ज़िन्दगी में झांकना चाहिये या नहीं। 


लेखक दिनेश कांडपाल टीवी जनर्नलिस्ट और एंकर हैं। इनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...