Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मेरी भी सुनो

विकास के जबड़ों में समा गई किसानों की भूमि

गोपालपिछले बीस वर्षों में भारत में कृषि भूमि 21.4 लाख हेक्टेयर कम हो गयी है। बड़े पैमाने पर बांधों, कारखानों, विशेष आर्थिक क्षेत्र, शहरी विस्तार व राजमार्गों आदि के लिए खेती की भूमि का प्रयोग हो रहा है। जिसके चलते कृषि भूमि लगातार कम होती चली जा रही है। भारत में 1991 के बाद प्रति व्यक्ति अनाज की उपलब्धता लगातार गिर रही है, जो 1991 में प्रतिव्यक्ति 468.5 ग्राम के मुकाबले 2008 में 274.6 ग्राम रह गयी। कृषि उपज व रोजमर्रा की खाने की चीजों को वायदा कारोबार के दायरे में लाने से जहाँ तेजी से मंहगाई बढ़ी वहीं इस खेल के मकड़जाल में फँस कर लोग कंगाल हो रहे हैं। जबकि, सट्टा खिलाने वाले लाखों-करोड़ों का लाभ कमा रहे हैं। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो प्रति व्‍यक्ति अनाज की उपलब्‍धता और भी कम हो जाएगी।

गोपाल

इन दो दशकों में कृषि भूमि के अंधाधुंध अधिग्रहण के चलते हजारों किसान भूमिहीन हो गए। जिन खेतों के सहारे उनकी पीढि़यां पलीं वे खेत अब उनके हाथ से निकल गए हैं। भूमि अधिग्रहण से जो पैसे मिले वो भी खतम हो चुके हैं। ऐसे किसानों के सामने मुश्किलें भी लगातार बढ़ी हैं। महंगाई ने इन लोगों को और अधिक तोड़ कर रख दिया है।

लेखक गोपाल अग्रवाल समाजवादी आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। इन दिनों समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति के हिस्से हैं। मेरठ निवासी गोपाल से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...