Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

तेरा-मेरा कोना

सरकार ने लोकतंत्र की हत्‍या कर दी

योगी से बने सत्याग्रही स्वामी रामदेव के सत्याग्रह ने उस इतिहास को दोहरा दिया जब बापू ने स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी सरकार के खिलाफ अपना सत्याग्रह शुरू किया था। समय के साथ परिस्थितिया बदली साथ ही बदल गई सत्याग्रह का वह स्वरूप। यह सत्याग्रह ना अंग्रेजो के खिलाफ है और ना ही स्वतंत्रता के लिए। यह तो स्वतंत्रता के साथ मिली लोकतंत्र के लिए सत्याग्रह है। जिसे पाना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। परंतु जिस तरह से वर्तमान सरकार ने सत्याग्रहियों के उपर लाठियां चलाईं व अनुचित कार्रवाई की उससे स्पष्‍ट हो गया है कि सरकार ने लोकतांत्रिक मांगों के आगे घुटना टेक दिया है। साथ ही लोकतंत्र का गला घोटने का काम भी किया है। उसने काले धन को प्रत्यक्ष ना करने की प्रमाणिकता को जाहिर किया।

अगर सत्ताधारी लोगों के नजरिये से यह सत्याग्रह आंदोलन गलत है तो शायद भारतीय संविधान के अनुछेद 19 को बदलने की जरूरत है। जिसमें यह वर्णित है कि हमे अपनी अभिव्यक्ति करने का अधिकार है और यह हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है। आवाम के उठे सत्याग्रही आवाज को दबाने से पहले सत्ता के लोगों को संविधान बदलने की जरूरत है। क्योंकि जिस तरह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो पर हाथ उठाया गया। यह भारतीय सांस्कृति एवं उनकी धार्मिक भावनाओं का दोहन करना है, जिसकी अनुमति संवैधानिक तौर पर कहीं वर्णित नहीं है। इस घटना की आलोचना करने के लिए शायद किसी आलोचक के पास शब्द कोश कम पड़े।

यदि स्वामी रामदेव की बात सरकार मानने को पहले ही तैयार थी तो इस लिखित प्रमाण को सत्याग्रह शुरू होने से पहले लोकतंत्र के पटल पर क्यों नहीं रखा गया। अगर स्वामी रामदेव अपने अनुयायियों के साथ पूर्ण दोषी है और लोकतांत्रिक हनन के दोषी है। तो सरकार को इससे कम अंक देना लोकतंत्र में पक्षपात करना होगा। बहरहाल जो भी हो लोकतंत्र में सांस लेना और फिर लोकतंत्र का हनन करना यह इतिहास के पन्नों में एक काला दिवस होगा। इस तरीके से काले धन को ना लाना या इसके खिलाफ कोई कदम ना उठाना ”चोर की दाढ़ी में तिनके” का होना माना जाएगा। इस कालेधन को पाना हर भारतीय का अधिकार है। क्योंकि यह राष्ट्रीय संपत्ति है।

लेखक अमित मिश्रा दैनिक गांव-गिरांव के दिल्‍ली में ब्‍यूरोचीफ हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...