Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मेरी भी सुनो

बिना संगठन के नहीं लड़ी जा सकती लड़ाई : सुबोध

सुबोधपुलिस एसोसिएशन एक सामाजिक पुलिस कल्याणकारी संगठन है और जिसको मजबूत करने के लिए हर पुलिस कर्मी की जिम्मेदारी है, क्योंकि इसके माध्यम से ही हम पुलिस कर्मी एक दूसरे की मदद कर सकते हैं. यह जानकारी इटावा में उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुबोध यादव ने देते हुए कहा कि हम लोग इस संगठन के माध्यम से प्रदेश पुलिस के आला अफसरों को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं. पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने सभी चार लाख अराजपत्रित पुलिस जनों को संगठन की जानकारी देते हुए कहा कि जितना अपना संगठन मजबूत होगा उतना ही हर पुलिस कर्मी मजबूत होगा और हम लोग इसी संगठन के माध्यम से अपने साथियों की व उनके परिजनों की विपत्ति में मदद कर सकेंगे.

सुबोध

उन्होंने कहा कि हम लोग प्रदेश भर में जा-जा कर अपने संगठन के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी ही कुछ पुलिस की गुप्तचर एजेंसियां शासन को झूठी, भ्रामक और मनगढ़ंत खबरें कुछ आईपीएस अफसरों के इशारे पर भेज रहे हैं, जिससे शासन हम लोगों के प्रति उदासीन है. उन्होंने बताया अभी हाल में वे प्रदेश के बरेली जिले में भी गए थे, जिसकी भी गलत और भ्रामक, रिपोर्ट पुलिस की गुप्तचर एजेंसी ने शासन को भेजी है.

उन्होंने बताया अभी एक दिन पूर्व मैं बरेली गया था.  इस दौरान हमने किसी कालेज या किसी संस्थान में कोई मीटिंग नहीं की थी बल्कि हमने कई पूर्व परिचित पुलिसकर्मियों को सिटी स्टेशन बरेली मणिनाथ पर संगठन की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि बरेली में जो हुआ वो कोई नई बात नहीं है. ऐसी झूठी और भ्रामक खबरें प्रदेश के कई जिलों में पहले भी कही जा चुकी हैं. उन्होंने अपने चार लाख पुलिसकर्मियों से यह भी कहा है कि संगठन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे साथी मेरे मोबाइल 9457441188  पर कॉल करके पा सकते हैं.

कुमार अभय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...