Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बातों बातों में

सम्मान की ठरक

सुरेश नीरवसम्मान की ठरक एक ऐसी सनातन ठरक है जिससे आदमी कभी मुक्त नहीं हो पाता है। उसे जिंदा रहते तो क्या मरणोपरांत भी सम्मान की ललक बनी रहती है। और इसे पाने के लिए नन्‍हा-सा आदमी नाना प्रकार के जुगाड़ करता है। वह हर क्षण-हर पल यही सूंघता रहता है कि उसे सम्मान कहां-कहां से और कैसे-कैसे मिल सकता है। बड़े प्यार से मिलना सबसे दुनिया में इंसान रे न जाने किस जुगाड़ के जरिए मिल जाए सम्मान रे। इसी मंत्र को जपते-जपते जब हमारे श्रीयुत खबीस घुसुरभेदीजी के शरीर के टायर बुरी तरह रिटायर होने लगे तो उन्होंने भी इसी लालसा में अपने भूमिगत प्रयासों के जरिए एक साहित्यिक संस्था की अध्यक्षता हथिया ली।जोड़तोड़ के लिए प्रतिबद्ध, चमचागीरी के लिए वचनबद्ध और षडयंत्रों से संबद्ध खबीस घुसुरभेदीजी अध्यक्ष बनते ही अब अपने आप को अदब की सियासत का मुगलेआजम समझने लगे हैं।

सुरेश नीरव

सुरेश नीरवसम्मान की ठरक एक ऐसी सनातन ठरक है जिससे आदमी कभी मुक्त नहीं हो पाता है। उसे जिंदा रहते तो क्या मरणोपरांत भी सम्मान की ललक बनी रहती है। और इसे पाने के लिए नन्‍हा-सा आदमी नाना प्रकार के जुगाड़ करता है। वह हर क्षण-हर पल यही सूंघता रहता है कि उसे सम्मान कहां-कहां से और कैसे-कैसे मिल सकता है। बड़े प्यार से मिलना सबसे दुनिया में इंसान रे न जाने किस जुगाड़ के जरिए मिल जाए सम्मान रे। इसी मंत्र को जपते-जपते जब हमारे श्रीयुत खबीस घुसुरभेदीजी के शरीर के टायर बुरी तरह रिटायर होने लगे तो उन्होंने भी इसी लालसा में अपने भूमिगत प्रयासों के जरिए एक साहित्यिक संस्था की अध्यक्षता हथिया ली।जोड़तोड़ के लिए प्रतिबद्ध, चमचागीरी के लिए वचनबद्ध और षडयंत्रों से संबद्ध खबीस घुसुरभेदीजी अध्यक्ष बनते ही अब अपने आप को अदब की सियासत का मुगलेआजम समझने लगे हैं।

यानी खुद अकबर और उनके चमचे नवरत्न। वे जिसे चाहते हैं उससे कुछ अल्प राशि का निवेश कराके सम्मानित कर देते हैं। पहले आओ पहले सम्मान पाओं। लेकिन भेंट अपरिहार्यरूप से चढ़ाओ। बेईमानी के प्रति दुर्दांत निष्ठा और कुटिल बौद्धिकता का खबीस घुसुरभेदीजी बड़ा ही असरकारी और चमत्कारी कामयाब नमूना हैं। अपनी इस अटूट और अखंड पारदर्शी बेशर्मी के बूते उन्होंने साहित्यिक समाज में वो सम्मानजनक हैसियत हासिल कर ली है जो कि अंडरवर्ड में दाउद की और शरीफ नेताओं में नारायणदत्त तिवारी की है। हिंदी और अंग्रेजी में उनकी विद्वता की स्थिति बराबरी पर ही छूटती है. अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं के साहित्यकार एकमत से निर्विरोध उन्हें एक आदमकद टिटपुंजिया जुगाड़ू ही मानते हैं। उनके बोलने का अंदाज कुछ-कुछ उस मजमेबाज मंजनफरोश से मिलता-जुलता है, जो फुटपाथ पर चादर बिछाकर कुछ बाजारू जुमलों की दम पर अपना मंजन बेच लेता है। कुछ ऐसी ही शैली में खबीस घुसुरभेदीजी अपनी व्यक्तिगत प्रशंसा सार्वजनिक रूप से करते पाए जाते हैं। और मजमें में मौजूद निकृष्ठता में उत्कृष्ठ उनके जमूरे बोर और विभोर होकर उछल-उछल कर तालियां बजाते हैं।

खबीस घुसुरभेदीजी की संस्था साहित्य में कबाड़ के कुटीर उद्योग का ललित उदाहरण है। ठीक वैसे ही जैसे कि एक चुंबक की तरफ लोहे के कण अपने आप खिंचे चले आते हैं। वैसे ही खबीस घुसुरभेदीजी के पास भी साहित्य के फुस्स पटाखे अपने आप खिंचे चले आते हैं। फुस्स पटाखों के ठुस्स और ठस्स कप्तान हैं हमारे खबीस घुसुरभेदीजी। साहित्य के एंटी पारस। जैसे पारसमणि के स्पर्श से लोहा सोना हो जाता है,  ठीक इसके विलोंम खबीस घुसुरभेदीजी के संपर्क में सोना भी आकर शर्तिया लोहा बन जाता है। खबीस घुसुरभेदीजी की इस प्रतिभा का तो उनके विरोधी भी लोहा मानते हैं। इनकी तुकबंदियों में अनुपम आतंकी हाहाकार है। लोलुप क्षणों की गरमागरम फुफकार है। और बिना किसी विषय के एकता कपूर के सीरियलों की तरह धारा प्रवाह बोलते रहने का चमत्कार है। और ये ठसक खबीस घुसुरभेदीजी के कब्रगामी तन-मन मे आज भी बाकायदा बरकरार है। जब ये बोलते हैं तो शब्द इनके ओठों के ट्रेड टावर से कूद-कूदकर आत्महत्याएं करते हैं।

अलंकार और छंद नमस्कार की मुद्रा में किसी बंधुआ मजदूर की तरह इनके आगे पानी भरते हैं। कई सालों से पूरे जोश के साथ साल में एक बार खबीस घुसुरभेदीजी अपने चमचों का एक राष्ट्रीय पशुमेला आयोजित करते हैं। हर साल की तरह फिर सालाना पशुमेला करने पर वो आमादा हैं। इस फितूर में उन्होंने पांच किलो सम्मान पत्र छपवा डाले हैं। सम्मान लोलुप और पुरस्कारखोर तुक्कड़ों के शेयर बाजार में उनकी खुशामद का सैंसेक्स आजकल मंहगाई की तरह बढ़ा हुआ है। भाइयों-बहनों अगर आपको भी सम्मानित होने की खुजली मची हो तो खबीस घुसुरभेदीजी से तुरंत संपर्क करें और फौरन सम्मान पाएं। और हां, सीधा अध्यक्षजी से ही संपर्क करें किसी दलाल को साथ न लाएं। हताश पुरस्कार रोगी निराश न हों। पता जानने के लिए हमारी फोकटिया सेवा का तत्काल लाभ उठाएं। गारटेंड फायदा होगा। एक बार मिल तो लें। हमारी शुभकामनाएं।

व्यंग्य लेखक पंडित सुरेश नीरव हिंदी काव्यमंच के लोकप्रिय कवि हैं. 16 पुस्तकें प्रकाशित. 7 धारावाहिकों का पटकथा लेखन. अंग्रेजी, उर्दू, फ्रेंच में अनुवाद. 30 वर्ष तक कादम्बिनी के संपादन मंडल से संबद्ध. छब्बीस देशों की विदेश यात्राएं. भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित. आजकल स्वतंत्र लेखन और यायावरी. उनसे संपर्क सुरेश नीरव, आई-204, गोविंद पुरम, गाजियाबाद या मोबाइल नंबर 09810243966 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...