Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजनीति-सरकार

बीजेपी को मिल गया नया आंबेडकर

जहां चाह वहा राह। अंत में वही हो भी गया। यूपी चुनाव में मायावती की राजनितिक केमिस्ट्री दलित और मुसलमान को खबदित करने के लिए बीजेपी रास्ता तलाश रही थी। बीजेपी को पता था की बिना दलित और मुस्लिम को खंडित किये बिना चुनाव जितना संभव नहीं है। यानि दलितों के वोट बैंक में बीजेपी की भी हिस्सेदारी हो। खोजते खोजते बीजेपी ने अपने बाबा साहब आंबेडकर के ही समकालीन और पकिस्तान के संविधान निर्माता जोगेंद्र नाथ मंडल को निकाल लाई है। मंडल दलित समुदाय से है।

जहां चाह वहा राह। अंत में वही हो भी गया। यूपी चुनाव में मायावती की राजनितिक केमिस्ट्री दलित और मुसलमान को खबदित करने के लिए बीजेपी रास्ता तलाश रही थी। बीजेपी को पता था की बिना दलित और मुस्लिम को खंडित किये बिना चुनाव जितना संभव नहीं है। यानि दलितों के वोट बैंक में बीजेपी की भी हिस्सेदारी हो। खोजते खोजते बीजेपी ने अपने बाबा साहब आंबेडकर के ही समकालीन और पकिस्तान के संविधान निर्माता जोगेंद्र नाथ मंडल को निकाल लाई है। मंडल दलित समुदाय से है।

मंडल पाकिस्तान संविधान के निर्माता तो बने लेकिन वहा की मुस्लिम राजनीति से आजिज होकर अंत में भारत आ गए थे। अब बीजेपी , मंडल के यशो गान के जरिये यूपी के दलितों को यह बताने जा रही है की मंडल जैसे दलित विद्वान को पाकिस्तान के मुसलमानो ने देश में नहीं रहने दिया। यानि दलित और मुसलमान कभी एक नहीं हो सकते। बड़ा खेल है। अगर यह खेल निशाने पर लगा तो तय मानिए मायावती के दलित वोट में बीजेपी सेंध लगा देगी। संघ और बीजेपी की इस राजनीति को मानना पडेगा भाई।

यूपी में गठबंधन होगा जरूर
बिहार चुनाव से पहले समाजवादी दलों के बीच एका की राजनीति शुरू हुयी थी , असफल रहा। एका की जगह महागठबंधन सामने आया। जो खेल हुआ , परिणाम सबके सामने है। यूपी चुनाव से पहले गठबंधन की राजनीति से इंकार नहीं किया जा सकता। ८ से ज्यादा मुस्लिम पार्टियों ने मोर्चा बनाया है। यह मोर्चा वोटकटवा सावित हो सकता है। सबको इससे डर है। बेनी प्रसाद चाहते है की कांग्रेस , सपा और रालोद का गठबंधन बने। कांग्रेस के गुलाम नवी आजाद और प्रशांत किशोर इस गठबंधन को बल दे सकते है। बाद में मुलायम सिंह के नेतृत्व में राजद और जदयू भी इसमें आ सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस का बसपा के साथ भी समझदारी ठीक है। यह गठबंधन भी हो सकता है। अंत में कांग्रेस और जदयू, राजद का गठबंधन तो हो ही सकता है। देखिये आगे क्या क्या होता है?

लेखक Akhilesh Akhil वरिष्ठ पत्रकार हैं.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...