Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

संगीत-सिनेमा

‘सुल्तान’ फ़र्स्ट हाफ में बहुत ही फ़ास्ट है लेकिन सेकेंड हाफ में हांफने लगती है

Dayanand Pandey : आज हम ने भी यशराज फिल्म की अली अब्बास ज़फर निर्देशित फ़िल्म सुल्तान देख ली। फ़र्स्ट हाफ फ़िल्म बहुत ही फ़ास्ट है। लेकिन सेकेंड हाफ में फ़िल्म बुरी तरह लथड़ जाती है। हांफने लगती है। कहूं कि हिंदी फ़िल्म हो जाती है। जो भी हो तर्क और तथ्य पर गौर न करें तो सुल्तान एक ग़ज़ब की इंटरटेनर फ़िल्म है। सलमान के नाम पर यह फ़िल्म ख़ूब सारे रिकार्ड भी तोड़ रही है। कमाई सहित और भी ढेर सारे रिकार्ड। लेकिन एक तथ्य पर मैं फिर भी मिट्टी नहीं डाल पा रहा हूं कि पसलियां टूटने के बाद भी वह कैसे रिंग में फाईट करता जा रहा है।

Dayanand Pandey : आज हम ने भी यशराज फिल्म की अली अब्बास ज़फर निर्देशित फ़िल्म सुल्तान देख ली। फ़र्स्ट हाफ फ़िल्म बहुत ही फ़ास्ट है। लेकिन सेकेंड हाफ में फ़िल्म बुरी तरह लथड़ जाती है। हांफने लगती है। कहूं कि हिंदी फ़िल्म हो जाती है। जो भी हो तर्क और तथ्य पर गौर न करें तो सुल्तान एक ग़ज़ब की इंटरटेनर फ़िल्म है। सलमान के नाम पर यह फ़िल्म ख़ूब सारे रिकार्ड भी तोड़ रही है। कमाई सहित और भी ढेर सारे रिकार्ड। लेकिन एक तथ्य पर मैं फिर भी मिट्टी नहीं डाल पा रहा हूं कि पसलियां टूटने के बाद भी वह कैसे रिंग में फाईट करता जा रहा है। मेडिकल साइंस की बात छोड़िए, एक भयानक दुर्घटना में जबड़े, हाथ आदि के साथ मेरी भी पसलियां टूट चुकी हैं। तो मैं इस के भयानक दर्द को मैं आज भी अठारह साल बाद भूल नहीं पाता हूं। वह दर्द याद आते ही रूह कांप जाती है। रोआं रोआं कांप जाता है । पसलियों के दर्द के आगे सारे दर्द और घाव हवा थे। बिस्तर पर लेटे-लेटे ज़रा सा हिलना डुलना भी मार डालता था। पर यहां तो अपना सुल्तान पूरे धूम धड़ाके के साथ रिंग में रेसलिंग कर रहा है। विजेता तो खैर बनता ही है। फ़िल्म है खैर। वह भी सलमान खान अभिनीत। कुछ भी मुमकिन है। ऐसे और भी कई मंज़र हैं। कुछ लोग भाग मिल्खा भाग और मेरी काम से भी इस फिल्म की तुलना करते मिले हैं। तो उन की बुद्धि पर सिर्फ़ तरस ही खाया जा सकता है।

हां बेबी को बेस पसंद है जैसे द्विअर्थी गाने हैं तो जग घूम्या जैसे बढ़िया गीत भी हैं सुल्तान में। अनुष्का शर्मा जैसे खेलने, दौड़ने, गाने और रोने के लिए ही रखी गई हैं। रणदीप हुड्डा भी हैं। पर सुल्तान तो सलमान खान ही हैं। बाक़ी सब फिलर ही हैं। आर्टर ज़ुरावस्की की सिनेमाटोग्राफी भी दिलकश है। शुरू के संवादों में भी ताजगी है। और खूब है। हां, सलमान खान के हिस्से के संवाद में एक जगह भारत माता की जय भी है। जय हो!

लखनऊ के पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...