Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

समाज-सरोकार

अलीगढ़ में अवैध होर्डिंग्स की बाढ़, युवा वकील ने मेयर और नगरायुक्त को कोर्ट में खींचा

अलीगढ शहर में जगह जगह रोड के किनारे लगे बड़े बड़े अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट और युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में वाद दायर किया है. कोर्ट ने नगरायुक्त और मेयर को 29 अगस्त को तलब किया है. युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने गत माह रामघाट रोड मिनाक्षी पुल पर छात्र की मौत और घोड़े की मौत के प्रकरण का भी उल्लेख कोर्ट  के सामने किया है.

अलीगढ शहर में जगह जगह रोड के किनारे लगे बड़े बड़े अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट और युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में वाद दायर किया है. कोर्ट ने नगरायुक्त और मेयर को 29 अगस्त को तलब किया है. युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने गत माह रामघाट रोड मिनाक्षी पुल पर छात्र की मौत और घोड़े की मौत के प्रकरण का भी उल्लेख कोर्ट  के सामने किया है. प्रतीक चौधरी ने शहर में अवैध रूप से जीटी रोड, रामघाट रोड, कठपुला, आगरा रोड, सारसौल चौराहा सहित मुख्य चौराहों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को कोर्ट की  अवमानना बताते हुए तत्काल जनहित में हटवाने की मांग की है. साथ ही प्रतीक चौधरी ने दोषी अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग की है. विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट ने नगर आयुक्त और मेयर को 29 अगस्त को नोटिस जारी कर तलब किया है. युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने कहा है कि नगर निगम और होर्डिंग माफिया मिलकर सरकार और आमजन को लूट रहे हैं, राजस्व को भरी नुकसान पहुंचा रहे हैं. मुख्य चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर अवैध होर्डिंग्स के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं. नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहर को होर्डिंग मुक्त बनाकर रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...