Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

पत्रकारिता में तथाकथित पत्रकारों ने नये पदनाम का कर दिया सृजन

चाटुकारिता की हद हो गयी… वाहवाही लूटने के लिए पत्रकारिता में तथाकथित पत्रकारों ने नये पदनाम का कर दिया सृजन… पत्रकारिता में इन दिनों चाटुकारिता की हद हो गयी है। तथाकथित पत्रकारों की भूमिका ने पत्रकार नाम पर एक से बढ़कर एक तरकीब निकाल लिए है। इन दिनों बिहार में एक ऐसे पत्रकारों का गिरोह उत्पन्न हुआ है जिसने एक दशक से फोटोग्राफर का काम किया है। अखबारों में रूटीन खबर देने के काम से मुंह मोड़ रहे पत्रकारों के बदले इन दिनों खबरनबीसों की कमी को झेल रहे विभिन्न दैनिक अखबारों में अब रिपोर्टर का काम करने वाले इन पत्रकारों ने विभिन्न पदनाम का सृजन किया है।

आए दिन आप अखबारों की खबर में पढ़कर दंग रह जायेंगे कि ये कैसा पदनाम है। जी हॉं हम फोकस कर रहे हैं ऐसे ही पदनाम पर जिसे पढ़़कर आप भी दंग रह जायेंगे। वार्ड पार्षद पति, मुखिया पति, प्रखंड प्रमुख पति व समाजसेवी, प्रखंड प्रमुख पुत्र व पतिनिधि, जिला पार्षद पति, सरपंच पति, पंचायत समिति सदस्य पति व समाजसेवी, ये ऐसे पदनाम है, जिसका सृजन पत्रकारिता के नवउदयमान पत्रकारों ने किया है।

लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इन पत्रकारों द्वारा भेजे जा रहे खबरों को रिराईट करने वाले हमारे ब्यूरो चीफ एवं संपादक स्तर के अधिकारी भी न तो हटा पा रहे है और न ही ऐसे पत्रकारों को हिदायत ही कर पा रहे है । इससे एक ओर पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है तो दूसरी ओर ऐसे खबरों को पढ़ने के बाद लोग अखबारों की  चर्चा करने से भी बाज नहीं आ रहे है। मुझे तो डर इस बात का है कि कहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी की खबर लिखते वक्त ये तथाकथित पत्रकार पूर्व मुख्यमंत्री पति या पत्नी लिखकर संबोधन न कर दें।

संजीव कुमार सिंह
संपादक
आईना समस्तीपुर मासिक पत्रिका
मोबाईल नम्बर- 9955644631

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...