Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

कृषि मंत्री ने गोविन्द पटेल की किताब ‘टमाटर की बंपर पैदावार, समस्या व समाधान’ का किया विमोचन

दुर्ग।  कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गोविन्द पटेल की किताब टमाटर की बंपर पैदावार-चुनौती, समस्या और समाधान का विमोचन किया।  श्री पटेल को 2009 में राज्य शासन से चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया जा चुका है। वे 2002 से 2006 तक भिलाई में पत्रकार रह चुके हैं, इसके बाद उन्होंने रायपुर में विधानसभा, मंत्रालय सहित विभिन्न राजनीतिक बीटों पर काम किया। उन्होंने उन्नत खेती, खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय पर भी एक पुस्तक लिखी है, जिसके प्रकाशन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग में चल रही है।

कृषि मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि टमाटर उत्पादक किसानों के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं, उनका लाभ उठाकर वे प्रोसेसिंग यूनिट, बाजार और मिनी कोल्ड स्टोरेज बनवा सकते हैं। हमारे किसान हाईटेक हो चुके हैं। उन्हें अब प्रोसेसिंग की दिशा में भी आगे आना चाहिए। श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश के किसान टमाटर की बंपर पैदावार कर रहे हैं, लेकिन वे इसकी पैकेजिंग, मार्केटिंग और प्रोसेसिंग नहीं जानते। इन बातों पर ध्यान देकर किसान अपने उत्पाद का उचित मूल्य पा सकते हैं।

इस पुस्तक में बंपर उत्पादन के उपयोग के बारे में बताया गया है, ताकि किसान उन्हें फेंकने की मजबूरी से बच सकें। कुम्हारी (खपरी) में आयोजित किसान सम्मेलन में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसके पाटिल, कृषि संचालक एमएस केरकेट्टा, उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक भूपेंद्र पांडेय, वीके चतुर्वेदी, राजनादगांव के उपसंचालक नीरज शाह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर किसान बलराम वर्मा, श्रीकांत शर्मा, शेरसिंह ठाकुर, महेंद्र सोनकर, वीरेंद्र देवांगन, रामदेव शर्मा सहित प्रकाशक धनेश दिवाकर मौजूद थे। इस पुस्तक के लिए ई-मेल [email protected] या मोबाइल नंबर 9893172336 पर संपर्क कर मंगाया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...