Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मीडिया मंथन

कई चैनलों के स्ट्रिंगर को नहीं मिला भुगतान

बरेली । यशवंत जी, आपके माध्यम से यह बताना चाहता हूँ कि कई चैनलों के स्ट्रिंगर्स को पिछले कई माह से भुगतान नहीं मिला है। इसके बावजूद भी चैनल के स्ट्रिंगर्स ने अपने अपने चैनलों के बैनर को ऊँचा रखकर यूपी में चुनाव कवरेज कर रहे हैं। किसी ने भी यह नहीं लिखा या कहा होगा कि भुगतान नहीं मिलने के चलते उनका परिवार मुसीबत में है फिर भी स्ट्रिंगर्स उधार मांगकर अपने अपने चैनलों को कवरेज देता रहा। यशवंत जी इसके बाद भी चैनल के मालिक अपने स्ट्रिंगर्स को वह मान सम्मान नहीं देते जिसके वह हक़दार होते हैं।

यह देश और मीडिया का दुर्भाग्य है जो दूसरों के हक़ के लिए लड़ते है उनके साथ केवल गिने चुने लोग खड़े होते हैं। यशवंत जी, जैसा आप जानते हैं कि मोदी जी के नोटबंदी ने जहां चैनल्स के मालिकों का दम निकाल दिया था वहीं चुनाव ने मालिकों को एक संजीवनी बूटी भी दे दी। मालिकों ने चुनाव में पार्टियों से करोडो बटोरे। उसके बाद भी अपने स्ट्रिंगर्स को एक पैसे का भुगतान नहीं किया। चैनल्स के मालिकों ने अपने कई स्ट्रिंगर्स को अपनी पहचान के रूप में बस एक प्लास्टिक की आईडी दे दी और अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।

ऐसे में अगर स्ट्रिंगर्स के साथ हादसा हो जाये तो चैनल यह कहकर आसानी से बच जायेगा कि यह व्यक्ति कुछ समय पहले उनसे जुड़ा था लेकिन अब वह हमारे लिए काम नहीं करता। महोदय आपके माध्यम से मैं मीडिया के जिम्मेदार लोगों से पूछना चाहता हूँ कि आखिर क्यों आप स्ट्रिंगर्स के मुद्दे पर ध्यान नहीं देना चाहते। क्यों आप लोग चैनल्स खोल लेते हैं जब आप भुगतान करने करने की स्तिथि में नहीं होते। हमारी सरकार भी मीडिया के मालिकों की ताकत के सामने झुक जाती है वर्ना हर लेन देन सरकार की नज़र में होता है।

आपका
स्ट्रिंगर्स 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...