Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

तेरा-मेरा कोना

भारत के बारे में 12 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी हैं…

1. भारत एक ऐसा देश है जो कई स्थानीय भाषाओं द्वारा विभाजित है और एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट है.

2. भारत में लोग ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुकें,लेकिन जाते एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो हजारों लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं.
अब तो लगता है ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी.

3. चीन अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है और भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं.

1. भारत एक ऐसा देश है जो कई स्थानीय भाषाओं द्वारा विभाजित है और एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट है.

2. भारत में लोग ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुकें,लेकिन जाते एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो हजारों लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं.
अब तो लगता है ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी.

3. चीन अपनी सरकार की वजह से तरक्की कर रहा है और भारत में तरक्की ना होने का सबसे बड़ा कारण उसकी अपनी सरकारें ही रही हैं.

4. भारत का मतदाता वोट देने से पहले उम्मीदवार की जाति देखता है, न कि उसकी योग्यता.अब इन लोगों को कौन समझाये कि भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो,न कि अपने लिए जीजा.

5. भारत एक ऐसा देश है,जहाँ एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं,क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे है,राजनेता पोर्न देख रहे हैं,और पोर्न स्टार्स एक्टर बन रहे हैं.

6. भारत में आप जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते हैं.

7. हम एक ऐसे देश में रहते हैं,जहाँ नोबेल शान्ति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था कि कैलाश सत्यार्थी कौन है. लेकिन अगर एक रशियन टेनिस खिलाड़ी हमारे देश के एक क्रिकेटर को नहीं जानती तो ये हमारे लिए अपमान की बात है.

8. भारत गरीब लोगों का एक अमीर देश है,भारत की जनता ने दो फिल्मों,बाहुबली और बजरंगी भाईजान, पर 700 करोड़ खर्च कर दिए.

9. भारत में किसी अनजान से बात करना खतरनाक है,लेकिन किसी अनजान से शादी करना बिलकुल ठीक.

10. हम भारतीय अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते हैं.

11. हम एक ऐसे देश में रहते है, जहाँ एक पुलिसवाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने के बजाए घबरा जाते हैं.

12. हम भारतीय हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम, चालान के डर से ज्यादा पहनते है।

Subodh Ranawat

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...