Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य जगत

इतिहास के घूरे में डाल दिए गए हिन्‍दी पुत्र!

: किसी को नहीं आई याद पंडित दुलारेलाल भागर्व की : अपनी मां को अम्मा और अपने पिता को बप्पा कहने में हम हिन्दी भाषियों को बड़ी शर्म आती हैं। फिर हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधाओं का स्मरण या हिन्दी साहित्य के युग निर्माताओं को प्रणाम करने की सुध हमें कहां रहेगी? आज जिस हिन्दी की समृद्धि का बखान करते हम नहीं थकते या हिन्दी पत्रकार के कन्धे से झोला उतारकर ‘अमिताभ’ बना देने के ‘होर्डिंग’ लगा रहे हैं, उसी हिन्दी को लखनऊ में ‘गणपति बप्पा’ की तरह स्थापित करने वाले हिन्दी पुत्र पं. दुलारेलाल भागर्व को इतिहास के घूरे में डाल दिया है। 6 सितम्बर, 1975 को उनकी देह ने लखनऊ के मेडिकल कालेज में विश्राम लिया था। तबसे लेकर आज तक हिन्दी जगत में उनको लेकर कोई सुनगुन नहीं हुई।

: किसी को नहीं आई याद पंडित दुलारेलाल भागर्व की : अपनी मां को अम्मा और अपने पिता को बप्पा कहने में हम हिन्दी भाषियों को बड़ी शर्म आती हैं। फिर हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधाओं का स्मरण या हिन्दी साहित्य के युग निर्माताओं को प्रणाम करने की सुध हमें कहां रहेगी? आज जिस हिन्दी की समृद्धि का बखान करते हम नहीं थकते या हिन्दी पत्रकार के कन्धे से झोला उतारकर ‘अमिताभ’ बना देने के ‘होर्डिंग’ लगा रहे हैं, उसी हिन्दी को लखनऊ में ‘गणपति बप्पा’ की तरह स्थापित करने वाले हिन्दी पुत्र पं. दुलारेलाल भागर्व को इतिहास के घूरे में डाल दिया है। 6 सितम्बर, 1975 को उनकी देह ने लखनऊ के मेडिकल कालेज में विश्राम लिया था। तबसे लेकर आज तक हिन्दी जगत में उनको लेकर कोई सुनगुन नहीं हुई।

वे प्रथम ‘देव पुरस्कार’ विजेता थे जो उनकी कृति ‘दुलारे दोहावली’ पर उन्हें ओरछा नरेश ने दिया था। ‘माधुरी’, ‘सुधा’ जैसी स्तरीय पत्रिकाओं के सम्पादक थे। हिन्दी के प्रथम प्रकाशक, पुस्तक विक्रेता तथा कवि सम्मेलनों के माध्यम से हिन्दी के प्रचारक थे। वे अपने जीवन के अंतिम समय तक हिन्दी की सेवा में लगे रहे। 8 जनवरी 1972 को भारत की प्रधानमंत्री रहीं श्रीमती इंदिरा गांधी के सम्मान में उन्होंने लखनऊ  के रवीन्द्रालय सभागार में एक कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया था। इस कवि सम्मेलन में इंदिरा गांधी के साथ पं. कमलापति त्रिपाठी, डॉ. राजेन्द्र कुमारी बाजपेई के अलावा मंच पर भगवती चरण वर्मा, अमृतलाल नागर, सिरस जी, शिवसिंह ‘सरोज’ जैसे हिन्दी पुत्रों की एक बड़ी जमात मौजूद थी।

उन्होंने गंगा-पुस्तकमाला के माध्यम से सैंकड़ों लेखक, कथाकार, कवि हिन्दी जगत को दिये। उनमें निराला, प्रेमचन्द्र, आचार्य चतुरसेन, गुलाब रत्न बद्रीनाथ भट्ट, डॉ. रामकुमार वर्मा, क्षेमचन्द्र सुमन, श्रीनाथ सिंह जैसे नामों की भरमार है। लखनऊ को भगवती चरण वर्मा व अमृतलाल नागर जैसे उपन्यासकार दिये। मिश्रबंधु, रूप नारायण पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र जैन, शिवसिंह ‘सरोज’ जैसे पत्रकार दिये। मुझे कलम पकड़ना उन्होंने ही सिखाया। ‘नवजीवन’ दैनिक समाचार-पत्र में उनके प्रयासों से ही मुझे प्रशिक्षण का अवसर मिला। वे अपनी ‘गंगा-पुस्तकमाला’ और ‘कवि कुटीर’ में आये दिन गोष्ठियों का आयोजन किया करते थे। इन गोष्ठियों में हिन्दी जगत के मूर्घन्यों के साथ तबकी राजनैतिक हस्तियां भी होती थी। हिन्दी पत्रकारिता के उस विश्वविद्यालय में मेरा प्रशिक्षण तब चाय-समोसा लाने से शुरू हुआ था। उसी प्रांगण में मैंने प्रतिष्ठा और सम्मान देने पाने का पहला पाठ पढ़ा। वहीं मैंने जाना ब्रजभाषा काब्य की पुनर्प्रतिष्ठापना और ‘तुलसी संवत्’ का प्रचलन सबसे पहले ‘माधुरी’ पत्रिका के माध्यम से उन्होंने ही किया। उनकी प्रयोगवादी लाइनें हैं –

सत-इसटिक- जग फील्ड लै जीवन-हाकी खेलि
वा अनंत के गोल मैं आतम बालहिं मेल।

उर्दू साहित्य के गढ़ लखनऊ में हिन्दी साहित्य को प्रविष्ट कराने की ही नहीं, उसे अपनी गरिमा के अनुकूल स्थान दिलाने में दुलारे लाल भार्गव की अविस्मरणीय भूमिका रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उर्दू-हिन्दी का पूर्ण समन्वय भी रखा। यही कारण है कि ‘माधुरी’ में हिन्दी के साथ ही उर्दू साहित्य पर भी अनेक लेख छपते थे। लखनऊ में भार्गव जी के इर्द-गिर्द युवा साहित्यकारों का जमघट रहता और बाहर से पधारने वाले साहित्यकार तथा साहित्य प्रेमियों का निवास स्थान दुलारेलाल जी का ‘‘कवि कुटीर’’ ही था।

आज कदाचित् यह आश्चर्यचजनक लगे कि आकाशवाणी जब लखनऊ  में स्थापित हुई, तो उसमें हिन्दी के साहित्यिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भार्गव जी ने प्रारंभ की। लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग की स्थापना के लिए दुलारे लाल जी ने अथक सक्रिय एवं सफल प्रयास किया। व्यक्तिगत स्तर पर ‘माधुरी’ में तर्कपूर्ण लेख प्रकाशित करके उन्होंने इस जनोपयोगी कार्य को पूर्ण किया। ये सारे लेख एक स्थान पर एकत्रित किए जाएं तो लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग का इतिहास स्वतः स्पष्ट हो जायेगा किस प्रकार भार्गव जी के सुतर्कों के समक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा। फिलहाल एक समाचार ‘माधुरी’ के वर्ष 3 खंड 1 संख्या 4 से प्रस्तुत है:-

‘‘जबसे यह विश्वविद्यालय खुला है तभी से बीए परीक्षा के लिए हिन्दी, उर्दू, बंग्ला या मराठी में एक परीक्षा पास कर लेना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हैं। परन्तु भारत के अन्य प्राचीन विश्वविद्यालयों के समान बीए की परीक्षा में इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत इत्‍यादि के समान हिन्दी या उर्दू को एक स्वतंत्र विषय के रूप में अभी तक नहीं रखा गया। कलकत्ता, बनारस और प्रयाग के विश्वविद्यालयों में तो हिन्दी में एमए की डिग्री तक प्राप्त की जा सकती है। लखनऊ विश्वविद्यालय की यह कमी यहां के हिन्दी प्रेमी सज्जनों को पहले ही से खटकती थी। इस वर्ष मार्च में इस विश्वविद्यालय के कोर्ट के अधिवेशन में पं. ब्रजनाथ जी शर्मा ने यह प्रस्ताव उपस्थित किया कि बीए में हिन्दी और उर्दू भी स्वतंत्र विषय के रूप में हों। इसके समर्थन में उन्होंने एक सारगर्भित भाषण दिया। कुछ सज्जनों के भाषणों के बाद एक पादरी साहब ने इस प्रस्ताव का बड़े जोरदार शब्दों में समर्थन किया। उसका इतना असर हुआ कि शर्मा जी का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ।

यह प्रस्ताव एक सिफारिश के तौर पर था। उसका यहां के आर्ट्स फैकल्‍टी और एकेडेमिक काउंसिल में पास होना आवश्यक था। इस वर्ष वह इन दोनों सभाओं में भी पास हो गया और आगामी वर्ष से बीए की परीक्षा के लिए हिन्दी और उर्दू भी स्वतंत्र विषय होंगे। इस सम्बन्ध में एक उल्लेखनीय बात है, यह प्रस्ताव पास कराने में सुदूर मद्रास प्रांत के रहने वाले प्रोफेसर शेषाद्री और डा. बीएस राम ने बड़ा परिश्रम किया। इनका हिन्दी प्रेम सराहने योग्य है। हमें लज्जा के साथ यह स्वीकार करना पड़ता है कि इन्हीं सभाओं के कुछ अन्य भारतीय सदस्य ऐसे भी थे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के समर्थन में भाषण देना तो दूर रहा, उसके पक्ष में अपना मत तक नहीं दिया। क्या हम आशा कर सकते हैं कि शीघ्र ही लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी एमए की परीक्षा के लिए भी एक स्वतंत्र विषय के रूप में रखी जायेगी।

इस संदर्भ में यह भी लिखना समीचीन और उपयुक्त होगा कि दुलारे लाल जी के पश्चात्वर्ती परिश्रम से तत्कालीन संस्कृत विभागाध्यक्ष (बाद में उपकुलपति) डा. सुब्रहमण्यम ने हिन्दी विषय को स्वतंत्र रूपेण संस्कृत विभाग का ही एक अंग बनाना स्वीकार किया। इस प्रकार हिन्दी का लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश हुआ और भार्गव जी के अनन्य मित्र बद्रीनाथ भट्ट सर्वप्रथम हिन्दी के प्रथम प्राध्यापक नियुक्त हुए।’’

अफसोस हिन्दी पत्रकारिता व हिन्दी साहित्य के पुरोधा को पाखण्डी पितृपक्ष (हिन्दी पखवारा/हिन्दी दिवस) के हिमायती भी भूल गये। आज महज बाजार के मूल्यों पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए अपने ही मित्रों, साथियों का तर्पण करने का चलन है। तभी तो हमबिस्तरी और अनैतिक सम्बन्धों को लिखकर चटखारेदार चाट बेचने से भी मन नहीं भरता तो ‘छिनाल’ कारतूस दाग कर नामवर हो जाते हैं। फिर भला आधुनिक हिन्दी के युग निर्माता के चित्र के नीचे अगरबत्ती जलाकर दो फूल रखने की फुर्सत किसे है ।

हिन्दी-द्रोही उचित ही तुव अंग्रेजी नेह;
दई निरदई पै दई नाहक हिन्दी देह।

आदरणीय गुरूवर की इन्हीं लाइनों का स्मरण करते हुए उन्हें शत-शत नमन। चरणवंदना!

लेखक राम प्रकाश वरमा लखनऊ से प्रकाशित हिन्‍दी पाक्षिक प्रियंका के सम्पादक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मेरी भी सुनो

अपनी बातें दूसरों तक पहुंचाने के लिए पहले रेडियो, अखबार और टीवी एक बड़ा माध्यम था। फिर इंटरनेट आया और धीरे-धीरे उसने जबर्दस्त लोकप्रियता...

राजनीति-सरकार

मोहनदास करमचंद गांधी यह नाम है उन हजार करोड़ भारतीयों में से एक जो अपने जीवन-यापन के लिए दूसरे लोगों की तरह शिक्षा प्राप्त...

साहित्य जगत

पूरी सभा स्‍तब्‍ध। मामला ही ऐसा था। शास्‍त्रार्थ के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि किसी प्रश्‍नकर्ता के साथ ऐसा अपमानजनक व्‍यवहार...

मेरी भी सुनो

सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने घटिया खाने और असुविधाओं का मुद्दा तो उठाया ही, मीडिया की अकर्मण्यता पर भी निशाना...