Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हैदराबाद पुलिस ने दो न्यूज़ चैनलों के चेयरमैन समेत 4 को उठाया, दंगा फैलाने का आरोप

हैदराबाद | पुलिस की विशेष शेखा (एसबी) ने एक धर्म विशेष के जुलूस में शांति भंग करने के आरोप में चार पत्रकारों को हिरासत में लिया है. चारों पर सोशल मीडिया में कथित तौर पर उत्तेजक और झूठी जानकारी प्रसारित करने का आरोप है.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान, 5-इन न्यूज़ के चेयरमैन शेख शौकत अहमद, 9 भारत समाचार कम्युनिकेशन ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लि. के चेयरमैन महेश कुमार उपाध्याय, संदीप बोहरा और नरेश व्यास के रूप में की है. दो चेयरमैनों के साथ पकड़े गए दो अन्य भी इन्हीं से जुड़ी कंपनी में वरिष्ठ पद पर हैं.

पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के निर्देशन में एक विशेष टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने कबूल किया है कि उनका इरादा धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी की भावना पैदा करना था.

अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रोनिकल की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि, शनैनाथगंज साइबर अपराध पुलिस को पता तला कि 19 सितंबर को, महेश उपाध्याय नामक व्यक्ति ने भाजपा विधायक राजा सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया कि गोशामहल एरिया में एक समुदाय के 500 लोग दूसरे समुदाय के घरों पर हमला कर रहे थे. इसका प्रसारण, 9 भारत समाचार व्हाट्यएप ग्रुप पर किया गया.

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी चंद्र मोहन ने कहा कि यह वीडियो नरेश व्यास ने अन्य समूहों को भेजा था. उन्होंने कहा कि अहमद ने ई20 न्यूज चैनल के व्हाट्सएप ग्रुप पर चारमीनार पर सार्वजनिक लाठीचार्ज का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे नरेश व्याय और संदीप बोहरा ने अलग-अलग ग्रुप में भेजा था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन