Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इंडिया डेली लाइव डिजिटल प्लेटफॉर्म से दिव्य कुमार शुक्ला का इस्तीफ़ा, प्रेम शंकर पाल ने संभाली कमान

आगरा के व्यापारी मनोज डूमरा के डिजिटल प्लेटफॉर्म India Daily Live से दिव्य कुमार शुक्ला बाहर हो गए हैं। अब कमान प्रेम शंकर पाल के हाथ में है।

दिव्य कुमार शुक्ला

नोएडा। आगरा निवासी व्यापारी मनोज डूमरा के स्वामित्व वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म India Daily Live से दिव्य कुमार शुक्ला ने इस्तीफ़ा दे दिया है। अब यहां की कमान प्रेम शंकर पाल के हाथ में पहुंच चुकी है।

लखनऊ से पूर्व में संचालित लाइव टुडे न्यूज चैनल में दिव्य ने जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उनके चैनल में आने के कुछ समय बाद ही चैनल मालिक बी.एन. तिवारी जेल चले गए और चैनल बंद हो गया।

इसके बाद दिव्य कुमार नोएडा में एक बाबा के डिजिटल चैनल से जुड़े। इसके बाद वे FM न्यूज चैनल पहुंचे, जिसे उस समय मनोज डूमरा चला रहे थे। वहां भी थोड़े दिन काम करने के बाद साधना न्यूज चले गए। हालांकि कुछ दिन बाद मनोज डूमरा के हाथ से FM चैनल भी चला गया।

इसके बाद दिव्य कुमार एक बार फिर मनोज डूमरा के पास पहुंचे। इस बार नोएडा से ही संचालित सैटेलाइट चैनल India Daily से मिलते-जुलते नाम वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म India Daily Live शुरू करवाया गया। दिव्य कुमार ने खुद कमान अपने हाथ में रखी और प्रेम शंकर पाल को संपादक बना दिया।

अब प्रेम शंकर पाल ने मनोज डूमरा से बातचीत करके खुद कमान संभाल ली और दिव्य कुमार ने रिजाइन कर दिया है। दिव्य जल्द ही नई पारी शुरू करने वाले हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास