Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज़ बिज़नेस चैनल में महीनों से नहीं मिली टीम को सैलरी, अब कोर्ट का सहारा

आई टी वी नेटवर्क (इंडिया न्यूज़) से लगातार आ रही छँटनी की ख़बरों के बीच एक और जानकारी सामने आ रही है. पिछले साल शुरू किये गए डिजिटल चैनल – इंडिया न्यूज़ बिज़नेस – को कम्पनी ने तंगी के चलते बंद कर दिया है. चैनल के सॅटॅलाइट लॉन्च का प्लान भी अब ठन्डे बस्ते में गया दीखता है.

ज्ञात हो कि इंडिया न्यूज़ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने पिछले पंद्रह सालों में बिज़नेस चैनल लांच करने की कई बार असफल कोशिशें की हैं.

मार्च 2023 में वरिष्ठ पत्रकार लवजीत एलेग्जेंडर को इंडिया न्यूज़ ज्वाइन करा कर बिज़नेस चैनल लांच करने का प्लान बना था. एक छोटी टीम ने मिल कर डिजिटल चैनल भी लांच कर दिया। दिसंबर में दिल्ली के ताज एम्बेसडर होटल में और इस साल जनवरी में कोलकाता में भी भव्य कार्यक्रम कर के चैनल लॉन्च की घोषणा की गयी थी मगर मार्च – अप्रैल तक संस्थान की स्थिति खराब हो गयी और महीनों तक सैलरी न मिलने के कारण बिज़नेस चैनल की टीम के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया.

मार्च – अप्रैल के बाद से अभी तक सिर्फ आश्वासन और टालमटोल के चलते कर्मियों को अदालती कार्यवाही तक का रुख करना पड़ा है. जिस तारीख तक काम किया है वहाँ तक की सैलरी और तीन महीने की सैलरी मुआवज़े के तौर पर देने की मांग के साथ आई टी वी को कानूनी नोटिस दे दिया गया है.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गये पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन