Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

खूनी एनआरएचएम घोटाला में छठी मौत : क्‍लर्क महेंद्र शर्मा का शव लटकता मिला

लखनऊ : लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क महेंद्र शर्मा का शव कमरे में लटका मिला। यह हत्या है या खुदकुशी इस पर सस्पेंस कायम है। इस मौत को एनआरएचएम घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। एनआरएचएम से जुड़े पांच शख्स की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने क्‍लर्क के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्र पिछले एक सप्‍ताह से घर से लापता था। उसे घोटाले में सस्‍पेंड किया गया था। परिजनों ने 10 फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एनआरएचएम घोटाला बढ़ते जांच के साथ खूनी घोटाला साबित होता जा रहा है।

लखनऊ : लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क महेंद्र शर्मा का शव कमरे में लटका मिला। यह हत्या है या खुदकुशी इस पर सस्पेंस कायम है। इस मौत को एनआरएचएम घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। एनआरएचएम से जुड़े पांच शख्स की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने क्‍लर्क के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्र पिछले एक सप्‍ताह से घर से लापता था। उसे घोटाले में सस्‍पेंड किया गया था। परिजनों ने 10 फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एनआरएचएम घोटाला बढ़ते जांच के साथ खूनी घोटाला साबित होता जा रहा है।

लखीमपुर के एसपी अमित चंद्रा ने कहा कि अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि यह हत्या है या खुदकुशी। उन्होंने कहा कि पुलिस शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाएगी। इस तरह अब तक एनआरएचएम घोटाले से जुड़े 6 लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार वालों ने महेश शर्मा की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक सप्ताह से लापता थे, लेकिन एसपी ने इस तरह की किसी सूचना से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र शर्मा कुछ समय से सस्पेंड भी चल रहे थे। जानकरी के मुताबिक शर्मा ने कुछ फाइलों पर साइन करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से सीनियर अधिकारियों ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। महेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसके पति ईमानदार व्यक्ति थे और उनपर बेजा दबाव बनाया जा रहा था।

एक के बाद एक मौतों के चलते यह घोटाला अब खूनी घोटाला में तब्‍दील होता जा रहा है। हत्‍या, आत्‍महत्‍या, हादसा और संदिग्‍ध मौत की राह से चलते हुए एनआरएचएम से जुड़े छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महेंद्र का शव भले ही फंदे में लटकता मिला हो, पर परिवार वालों ने हत्‍या की आशंका जताई है। उन लोगों का साफ कहना है कि महेंद्र ने आत्‍महत्‍या नहीं की है बल्कि उन्‍हें जान से मारकर लटका दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि वो 7 फरवरी से गायब थे। दस फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एनआरएचएम घोटालों में मौतों का सिलसिला :

1. 27 अक्टूबर 2010 : लखनऊ के स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण विभाग के सीएमओ डॉक्टर विनोद आर्या मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। गोमती नगर जैसे पॉश इलाके में उन्हें गोलियों से भून दिया गया।

2. 2 अप्रैल 2011 : इसके बाद डॉक्टर बीपी सिंह की भी ठीक उसी तरह से हत्‍या की गई, जिस तरह डॉक्टर विनोद आर्या को मारा गया था। डॉक्टर बीपी सिंह विनोद आर्या की जगह पर ही स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण विभाग में सीएमओ नियुक्त हुए थे। उन्होंने भी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में ही गोली मारी गई। डॉक्टर सिंह पर भी घर के पास टहलते समय हमला हुआ था।

3. 5 जून 2011 : दोनों सीएमओ की हत्‍या में आरोपी बनाए गए स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण विभाग के डिप्‍टी सीएमओ डॉक्टर वाईएस सचान की भी जेल में संदिग्ध मौत हो गई। उनका शव बाथरुम में बेल्‍ट के सहारे लटकता हुआ मिला था, जिसे पहले आत्‍महत्‍या बताया गया था। पर जांच के बाद इसे हत्‍या करार दिया गया।

4. 23 जनवरी 2012 : प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील वर्मा ने अपने ही घर में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सीबीआई उनसे पूछताछ कर ही रही थी। उन पर भी इस घोटाले में शामिल होने का आरोप था।

5. 10 फरवरी 2012 : यूपी मेडिकल घोटाले में पांचवीं मौत हुई। एनआरएचएम से जुड़े वाराणसी के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डा. शैलेश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। डा. यादव सीबीआई पूछताछ के लिए ही पिण्‍डरा जा रहे थे।

6. 15 फरवरी 2012 : महेंद्र शर्मा की संदिग्‍ध मौत एनआरएचएम से जुड़ी छठी मौत है। हेल्थ डिपार्टमेंट के क्लर्क महेंद्र शर्मा का शव लखीमपुर खीरी में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...